{"_id":"a9928a54dd6f1a145831b159637bb2a2","slug":"gwalior-began-bus-service-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्वालियर के लिए शुरू हुई बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्वालियर के लिए शुरू हुई बस सेवा
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
Updated Wed, 04 Feb 2015 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज ने ग्वालियर के लिए मंगलवार से बस सेवा शुरू कर दी। इसका शुभारंभ एआरएम काठगोदाम पवन मेहरा ने फीता काटकर किया। इस साधारण सेवा की बस (यूके-07/1520) का किराया 437 रखा गया है। यह बस हल्द्वानी बस अड्डे से शाम 6 बजे रवाना होगी।
वाया मुरादाबाद-चंदौसी-नरौरा-अलीगढ़-आगरा और मुरैना होते हुए बस सुबह सात बजे ग्वालियर पहुंचेगी। ग्वालियर से शाम सात बजे रवाना होकर सुबह छह बजे हल्द्वानी पहुंचेगी। रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रवक्ता कमल पपनै ने बताया कि इस बस के चलने से यात्रियों को आगरा के लिए भी एक और बस का विकल्प मिल जाएगा। साथ ही एमपी भी लोग जा सकेंगे। इससे पूर्व पहले यात्री टीका सिंह किरौला का रोडवेज कर्मियों ने मुंह मीठा कराकर रवाना किया। इस दौरान एआरएम इंदिरा जंगपांगी आदि मौजूद थी।