फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Guruji tobacco

गुरुजी तंबाकू खाते मिले तो नप जाएंगे

Wed, 10 May 2017 01:32 AM IST
नवीन सक्सेना
नवीन सक्सेना Updated Wed, 10 May 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
Guruji tobacco
tobacco

तंबाकू, गुटखा या बीड़ी, सिगरेट के शौकीन प्राइमरी के गुरुजनों को कम से कम स्कूल परिसर में इस तलब से तौबा करनी होगी। पकड़े जाने पर उन पर तो कार्रवाई होगी ही इसके लिए हेडमास्टर को भी जिम्मेदार ठहराया जाएगा।

विज्ञापन


प्रारंभिक शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी की ओर से जारी आदेश पहुंच गए हैं। रोजाना प्रार्थना सभा में छात्रों को मदिरापान, धूम्रपान और बीड़ी सिगरेट के दुष्प्रभावों का पाठ भी पढ़ाया जाएगा ताकि छात्र नशाखोरी का शिकार होने से बच सकें।
विज्ञापन

 
जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे खुद और खंड शिक्षा अधिकारी समय-समय पर प्राइमरी पाठशालाओं, अशासकीय विद्यालयों और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में औचक निरीक्षण करें। निरीक्षण के दौरान अगर कोई भी अध्यापक नशाखोरी करते पाया जाए तो कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा निदेशक की ओर से जारी निर्देशों में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि कुंजी-गाइड बुक का प्रयोग विद्यालय में न किया जाए। शिक्षण पाठ्य पुस्तकों के माध्यम से ही पढ़ाई हो। विद्यालय परिसर को स्वच्छ और आकर्षक बनाया जाए तथा बच्चों में अच्छी आदतों को विकसित करने पर विशेष ध्यान दिया जाए।

निदेशक ने कहा है कि देखने में आया है कि विद्यालय परिसर में तंबाकू, गुटखा आदि के रेपर फैले रहते हैं। अब ऐसा नहीं दिखना चाहिए। कक्षा कक्षों में मोबाइल फोन का प्रयोग किसी भी हाल में न करें लेकिन निरीक्षण के समय शिक्षक शिक्षिकाएं मोबाइल का प्रयोग करते पाए जाने पर कार्रवाई होगी।


मुख्य शिक्षा अधिकारी आरएल आर्य ने बताया कि इस संबंध में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को  इन निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed