फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Gulal in all four directions... Mero piya holi ko khelayayya

Nainital News: चारों दिशाओं में गुलाल... मेरो पिया होली को खेलय्या...

Wed, 20 Mar 2024 01:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 20 Mar 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Gulal in all four directions... Mero piya holi ko khelayayya
हल्द्वानी में हीरा नगर स्थित पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच में आयोजित होली में होली के गीतों पर
हल्द्वानी। चारों दिशाओं में गुलाल...मेरो पिया होली को खेलय्या... रघुवंशी राम खेलें होली...गीतों के संग पर्वतीय उत्थान मंच ने मंगलवार को होली गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थापक सदस्य हरीश मेहता ने किया। रंगारंग होली गीतों के साथ विभिन्न क्षेत्रों से आईं महिलाओं की नौ टीमों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं के प्रदर्शन की सराहना करते हुए हरीश मेहता ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से प्रतिभाओं को मंच मिलता है। कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका में कुमुद उपाध्याय और राधा द्विवेदी रहीं। प्रतियोगिता में पहला स्थान आदर्श महिला होली ग्रुप ने होली गीत गाकर पाया। जबकि सीएमटी कॉलोनी की महिलाओं ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं कुमाऊंनी लोक संस्कृति आवास-विकास कॉलोनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। महिला संगठनों ने होली गीतों के साथ स्वांग भी किए। कार्यक्रम में अध्यक्ष खड़क सिंह, गोपाल सिंह, यूसी जोशी, देवेंद्र तोलिया, देवेंद्र तोलिया, शोभा बिष्ट, पुष्पा संबंल, कमल किशोर मौजूद रहे।
विज्ञापन

होली गायन में भू-कानून पर किया स्वांग
हल्द्वानी। राष्ट्र सेविका समिति की ओर से मंगलवार को नवाबी रोड स्थित एक निजी संस्थान में होली गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें होली गायन, गीत संगीत और स्वांग हुए। जिसमें शहर की पांच टीमों ने प्रतिभाग किया। कार्यकम में प्रगति होली ग्रुप लालडांठ प्रथम स्थान पर, महिला मंडली मुखानी की टोली द्वितीय स्थान पर और फुलारा ग्रुप तृतीय स्थान पर रही। महिला संगठनों की ओर से भू कानून पर किया गया स्वांग सर्वाधिक सराहा गया। कार्यक्रम में अध्यक्षा सुनीति, विशिष्ठ अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा रेनू अधिकारी और चंद्रिका बिष्ट रही।
विज्ञापन

महिला होली में स्वांग रचाकर किए ठिठोले
हल्द्वानी। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कमलेश शर्मा और प्रदेश कांग्रेस महासचिव महेश शर्मा के हिम्मतपुर तल्ला स्थित आवास पर महिलाओं की होली का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने स्वांग रचाकर खूब ठिठोली की। इस दौरान मत जाओ पिया होली आय रही, राम भजो, हरि भजो राधे श्याम, धन धन सीता भाग तुम्हारे, होलियां और झोड़े गाकर खूब मनोरंजन किया। मुख्य गायक नीमा अधिकारी, गीता शर्मा, तारा शर्मा, सोनू जोशी, भगवती जोशी, नंदिता रावत, दीपाली गुर्रानी, रिचा बुढलाकोटी ने प्रस्तुति दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं ने एक दूसरे को रंग लगाकर शुभकामनाएं दीं
हल्द्वानी। प्रेमपुर लोश्ज्ञानी पंचशील एन्क्लेव क्षेत्र में मंगलवार को होली का आयोजन किया गया। महिलाओं ने एक दूसरे को रंग लगाकर शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में रंग भरो पिचकारी, रंग डाल गयो नंद लाल जैसे गानों को गाकर महिलाओं ने एक दूसरे को रंग लगाया। कार्यक्रम में लता शाक्य, रेनू, निशा, रिंकी यादव, नीतू रौतेला मौजूद रहे। संवाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed