फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Guest teacher returning from election duty dies in accident

Nainital News: चुनाव ड्यूटी से लौट रहे गेस्ट टीचर की हादसे में मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
Guest teacher returning from election duty dies in accident
हल्द्वानी। सांवल्दे स्कूल से चुनाव ड्यूटी करने के बाद सीसीटीवी कैमरा जमा करने के लिए हल्द्वानी आ रहे गेस्ट टीचर सड़क दुर्घटना में गंभीर घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पांच घंटे चले इलाज के बाद उनकी मौत हो गई। हादसा लामाचौड़ के पास हुआ। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखा गया है।
विज्ञापन

रामनगर के ग्राम चोरपानी जोशी कालोनी निवासी 42 वर्षीय अरुण उप्रेती पुत्र गोपाल दत्त उप्रेती देवीपुरा मालधनचौड़ में गेस्ट टीचर थे। 19 अप्रैल को हुए चुनाव में उनकी ड्यूटी सांवल्दे स्कूल में वेब कास्टिंग में लगी थी। शुक्रवार को मतदान के बाद देर हो गई थी। इसलिए वह शनिवार की सुबह अपनी बाइक से एमबीपीजी के स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी कैमरा जमा करने आ रहे थे। लामाचौड़ के पास अज्ञात वाहन ने रात करीब 10:30 बजे उन्हें टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

अरुण के माता-पिता की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है। घर पर उनकी पत्नी व तीन बच्चे हैं। दो बेटियां बड़ी व एक छोटा बेटा छह साल का है। उनकी मौत से परिजनों में कोहराम है। उनके निधन पर गेस्ट टीचर एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष विक्की रावत ने दुख जताया है। इधर, परिजनों का कहना है कि सीसीटीवी को लाने व ले जाने के लिए प्रशासन की ओर से व्यवस्था की जानी चाहिए थी। ऐसा होता तो शायद अरुण की जान बच जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मुखानी थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने कहा कि घायल शिक्षक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पंचनामा भरके शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed