{"_id":"572b958f4f1c1ba27b5cce6a","slug":"gttuli-the-commotion-the-man-contractor-flop","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटतौली पर हंगामा, ठेकेदार का आदमी पिटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटतौली पर हंगामा, ठेकेदार का आदमी पिटा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Fri, 06 May 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
गैस ठेकेदार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडेन गैस में होने वाली घटतौली से परेशान उपभोक्ताओं का गुस्सा गुरुवार को गैस एजेंसी ठेकेदार के आदमियों पर फूट पड़ा। सिलिंडरों में कम गैस मिलने से गुस्साए उपभोक्ताओं ने ठेकेदार मोहन चंद्र उपाध्याय के प्रतिनिधि हेम सुयाल और दीपक सनवाल को खरी-खरी खुनाई। विरोध करने पर दीपक सनवाल की पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बीच बचाव कर गैस वाहन को कब्जे में लेकर दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया।
गैस एजेंसी ठेकेदार के आदमी गुरुवार को अपने चालक के साथ राजुपरा क्षेत्र में गैस का वितरण कर रहे थे। इसी दौरान सिलेंडर में गैस कम मिलने की आशंका पर एक उपभोक्ता ने पास ही की दुकान में सिलेंडर का वजन करवाया जिसमें गैस कम मिली। उपभोक्ता ने इसकी जानकारी क्षेत्र के पार्षद पति दिनेश रंधावा को दी। मौके पर पहुंचे रंधावा ने 34 सिलेंडरों का वजन कराया जिसमें से 10 सिलेंडरों में गैस कम मिली। ठेकेदार प्रतिनिधि दीपक सनवाल तौल का विरोध करने लगा तो दोनों पक्षों में तीखी झड़प हो गई। मामला हाथापाई तक पहुंच गया और लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। स्थानीय लोगों द्वारा मामले की सूचना पूर्ति विभाग को दी गई। मौके पर पूर्ति विभाग के सप्लाई इंस्पेक्टर रवि सनवाल पहुंचे तो विवाद और बढ़ गया। बवाल बढ़ते देख इंस्पेक्टर सनवाल ने मौके पर पुलिस को बुला लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर मामला शांत कराया। कोतवाली पहुंचे गैस ऐजेंसी हल्द्वानी के प्रबंधक गोपाल सिंह बिष्ट ने वाहन को चेकिंग के लिए गोदाम में भिजवाया। उनका कहना है कि जांच के दौरान किसी भी सिलेंडर में गैस कम नहीं पाई गई है। मैनेजर बिष्ट ने ठेकेदारों को चेतावनी दी कि घटतौली की शिकायत मिलने और किसी तरह की गड़बड़ी किए जाने पर ठेकेदारों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करते हुए उनके लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे।
इंडेन गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
हल्द्वानी। इंडेन गैस के वितरक व चालक को गैस रिफिलिंग करते हुए रंगे हाथों पकड़कर पूर्ति विभाग ने गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़ किया है। जांच में 11 सिलेंडरों में गैस कम मिलने के साथ ही रिफिलिंग का उपकरण भी बरामद हुआ है। सुभाष नगर क्षेत्र में इंडेन गैस की कालाबाजारी की लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए गुरुवार को पूर्ति निरीक्षक विजय जोशी ने जिला पूर्ति अधिकारी तेजबल सिंह के निर्देश पर सुभाष नगर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। जजी कोर्ट के आवासीय परिसर में गैस बांट रही पिकप संख्या यूके 04 सीए 5743 की चेकिंग करने पर उन्हें चालक व वितरक गैस की रिफिलिंग करते हुए मिले। सिलेंडरों की जांच करने पर 48 सिलेंडरों में से 11 सिलेंडरों में ढाई से तीन किलो गैस भी कम मिली। साथ ही गैस रिफिलिंग का उपकरण भी वाहन से बरामद हुआ। जोशी ने बिठौरिया नंबर एक निवासी चालक त्रिलोक सिंह व कुमाऊं कालोनी दमुवाढुंगा निवासी वितरक कृष्ण कुमार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस को तहरीर सौंपकर कालाबाजारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
सुभाष नगर क्षेत्र में रिफिलिंग की शिकायत मिलने पर जांच की गई जिसमें उक्त दोनों लोग रिफिलिंग करते हुए पाये गये। दोनों के खिलाफ कालाबाजारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। पूर्ति निरीक्षकों को भी लगातार चेकिंग करने के आदेश जारी किये गये हैं।
- जिला पूर्ति अधिकारी, तेजबल सिंह
गैस की बदबू फैलने से आये पकड़ में
हल्द्वानी। जजी परिसर में गैस रिफिलिंग कर रहे इंडेन गैस का चालक व वितरक गैस की बदबू फैलने से पकड़ में आये। डीएसओ तेजबल सिंह के अनुसार जजी परिसर निवासी एक न्यायिक अधिकारी ने उन्हें बताया कि दोनों अक्सर गैस का वाहन लेकर जजी परिसर में आते हैं। पूछने पर गैस डिलीवरी की बात दोनों के द्वारा कही जाती है। गुरुवार को भी वह जजी परिसर में घूम रहे थे। इस दौरान उन्हें गैस की बदबू का एहसास हुआ। मामले की जांच करने पर दोनों को गैस की रिफिलिंग करते पाया गया। जिस पर उन्होंने फोन पर मामले से अवगत कराया।