फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   GST action: Rs 10 lakh fine imposed on resort

जीएसटी की कार्रवाई : रिजॉर्ट पर लगाया 10 लाख का जुर्माना

Thu, 01 Feb 2024 03:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 01 Feb 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
GST action: Rs 10 lakh fine imposed on resort
रामनगर के रिजार्ट में प्रपत्रों की जांच करते उपायुक्त और सहायक आयुक्त राज्य कर विभाग।
हल्द्वानी। छोई (रामनगर) स्थित एक रिजॉर्ट में जीएसटी की टीम ने छापा मारकर बड़ी कर चोरी पकड़ी है। आठ घंटे की जांच में टीम ने देखा कि रिजॉर्ट की ओर से शादी, पार्टी में प्राप्त टर्नओवर को जीएसटी में नहीं दिखाया जा रहा था। साथ ही रिजॉर्ट के रेस्टोरेंट की बिक्री में कम जीएसटी रेट पर बिल जारी किए जा रहे थे। टीम ने रिजार्ट स्वामी पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन

अपर आयुक्त कुमाऊं जोन राकेश वर्मा के निर्देश पर ज्वाइंट कमिश्नर हल्द्वानी जोन स्मिता ने टीम का गठन किया और जांच के लिए भेजा। सर्वे के दौरान अधिकारियों ने रिजॉर्ट में रजिस्टर, बिल और प्राप्त प्रपत्रों की छानबीन की। आगंतुकों और कर्मचारियों से भी पूछताछ की। सुबह 11 बजे से शाम सात बजे तक चली कार्रवाई में टीम ने सभी कागज, मौके पर मिले कंप्यूटर और लैपटॉप की जांच की। टीम ने रिजॉर्ट स्वामी पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। बताया जा रहा है कि जांच जारी है, अभी जुर्माना और बढ़ सकता है। टीम में उपायुक्त शिवेंद्र प्रताप सिंह, सहायक आयुक्त गौरव कुमार पंत और राज्य कर अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन


जीएसटी ज्वाइंट कमिश्नर हल्द्वानी जोन, स्मिता ने बताया कई होटल और रिजॉर्ट राज्य कर विभाग के रडार पर हैं। जांच और सर्वे की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। सभी कर निर्धारण अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed