{"_id":"7537facba5702a9e7c74164bb326c509","slug":"grgia-villagers-surrounded-the-gas-manager-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्जिया के ग्रामीणों ने गैस प्रबंधक को घेरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्जिया के ग्रामीणों ने गैस प्रबंधक को घेरा
ब्यूरो/अमर उजाला,रामनगर
Updated Thu, 09 Apr 2015 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम गर्जिया में एक माह से गैस वितरण प्रणाली में हो रही दिक्कतों के खिलाफ ग्रामीणों का धैर्य बुधवार को जवाब दे गया। गुस्साए ग्रामीणों ने गैस प्रबंधक डीएन आर्या का घेराव कर जमकर हंगामा काटा। ग्रामीणों ने धमकी दी कि गैस वितरण प्रणाली में जल्द सुधार नहीं हुआ तो गैस आफिस में तालाबंदी की जाएगी।
विज्ञापन
भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में गैस आफिस पहुंचे उपभोक्ताओं ने गैस प्रबंधक डीएन आर्या से कहा कि पिछले एक माह से गांव में गैस वितरण में भारी अनियमितता बरती जा रही है। गांव में गैस वितरण का रोस्टर बना हुआ है, लेकिन गैस बिना किसी सूचना के एक ही स्थान पर बांटी जा रही है। इससे बुजुर्गों और महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने शीघ्र रोस्टर के अनुसार गैस वितरण नहीं होने पर तालाबंदी की धमकी दी। घेराव करने वालों में भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राकेश नैनवाल, तारा सिंह रावत, हेमंत भट्ट, जगदीश छिम्वाल, चंद्रमणी सुयाल, शंभूदत्त जोशी, पीतांबर दत्त, चंदन सुयाल, नीमा नैनवाल, पूरन नैनवाल, मनोज रावत, सुरेश घुघत्याल आदि थे।
विज्ञापन