{"_id":"25c21654bfbec9b2d9045d619f2afadd","slug":"green-clean-will-now-haldwani-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ग्रीन एंड क्लीन होगी हल्द्वानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब ग्रीन एंड क्लीन होगी हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Sat, 16 Jan 2016 11:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट के साथ-साथ अब डोर टू डोर कूड़ा उठाने की प्रक्रिया भी जल्द ही शुरू हो जाएगी। नगर निगम ने बायलॉज गजट नोटिफिकेशन के लिए भेज दिया है। नगर निगम करीब 33 हजार घरों के अलावा प्रतिष्ठानों से कूड़ा उठाएगा।
विज्ञापन
हर घर, प्रतिष्ठान के बाहर जैविक, अजैविक डस्टबिन लगाए जाएंगे। कूड़ा उठाने के एवज में यूजर चार्ज लिया जाएगा। यूजर चार्ज से नगर निगम को साफ सफाई के लिए एक बड़ी राशि मिल सकेगी। कूड़ा उठाने और उसके निस्तारण की अभी तक काम चलाऊ व्यवस्था है।
विज्ञापन
वार्डों से नियमित कूड़ा नहीं उठता है। डस्टबिन भरे होने से कूड़ा सड़क पर फैला रहता है, इससे सड़ांध उठती है। शहर के कूड़े को गौलापार बाईपास में खुले मैदान में फेंका जाता है। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट के साथ डोर टू डोर कूड़ा उठाने के प्रस्ताव को बोर्ड से मंजूरी मिल चुकी है।
विज्ञापन
डोर टू डोर कूड़ा उठाने का प्रस्ताव 2012 में तत्कालीन प्रशासक निधिमणि त्रिपाठी के कार्यकाल में तैयार हो चुका था। बायलॉज तैयार कर आपत्तियां मांगी गई थी, इसके बाद यूजर चार्ज में संशोधन कर कम हुआ।
इस प्रस्ताव को पिछले सप्ताह निगम बोर्ड में सहमति मिलने के बाद बायलॉज गजट नोटिफिकेशन के लिए भेज दिया है। पूरा प्रोजेक्ट 15.91 करोड़ का है और आठ करोड़ रुपये नगर निगम को मिल चुका है।
डोर टू डोर कूड़ा उठाने से नगर निगम को रिहायशी क्षेत्र से ही सफाई के लिए प्रतिमाह 13 लाख 20 हजार रुपये की आमदनी होगी। हर वार्ड में डोर टू डोर कूड़ा उठाने के लिए समितियां बनाई जाएंगी। समितियों का खर्च यूजर चार्ज से ही निकाला जाएगा। प्रतिष्ठानों, कार्यालयों से यूजर चार्ज लिया जाएगा।