फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Graphic Era players showcased their prowess at IIT Roorkee.

Nainital News: आईआईटी रुड़की में ग्राफिक एरा के खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Fri, 09 Oct 2026 01:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 09 Oct 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Graphic Era players showcased their prowess at IIT Roorkee.
भीमताल(नैनीताल)। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की की ओर से 2 से 4 अक्तूबर तक आयोजित प्रतिष्ठित खेल प्रतियोगिता संग्राम में ग्राफिक एरा के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम किया। ग्राफिक एरा की बालक एवं बालिका वॉलीबाल टीमों ने अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किए। साथ ही ग्राफिक एरा की फुटबाल टीम ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक प्राप्त किया। भीमताल परिसर के लाल सिंह, दिया बिष्ट और विद्या दानू भी प्रतियोगिता में ग्राफिक एरा की टीमों का हिस्सा रहे। परिसर के निदेशक अनिल कुमार नायर ने बेहतर प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों को बधाई देते हुए निरंतर बेहतर करने का आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed