{"_id":"5723b58c4f1c1b5c0ca919fe","slug":"grab-forest-burners","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल जलाने वालों की फोटो दो, 5 हजार का इनाम लो : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल जलाने वालों की फोटो दो, 5 हजार का इनाम लो : डीएम
ब्यूराे/अमर उजाला, नैनीताल।
Updated Sat, 30 Apr 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
डीएम और डीएफओ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। जिलाधिकारी दीपक रावत का कहना है कि पर्यावरण और जन सुरक्षा के लिए जंगलों में लगातार बढ़ रही दावाग्नि की घटनाओं को रोका जाना जरूरी है। इसके लिए समस्त उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह हर रोज दावाग्नि प्रभावित स्थलों पर मौजूद रहकर आग की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि जंगल में आग लगाने वालेे अराजक तत्वों की आग लगाते हुए फोटो उपलब्ध कराने वालों को पांच हजार रुपये का ईनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
जिलाधिकारी रावत शुक्रवार को यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा जंगलों को आग से बचाने के लिए टीम गठित की गई है जिसमें बड़ी संख्या में होमगार्ड भी शामिल किए गए हैं। राजस्व और ग्राम्य विकास विभाग के फील्ड स्तरीय अधिकारी तहसीलदार, नायब तहसीलदार, कानूनगो और पटवारी अपने-अपने क्षेत्रों में दावाग्नि को रोकने की कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
प्रत्येक बीडीओ हर दिन यह सुनिश्चित करेंगे कि ग्राम विकास अधिकारी दावाग्नि वाले क्षेत्रों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। आग की रोकथाम के लिए प्रत्येक न्याय पंचायतवार अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। डीएम ने बताया कि उपजिलाधिकारी वन संपदा वाले गांवों, मोहल्लों को चिह्नित कर उनके आस-पास फॉयर लाइन तैयार कराएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया जल संस्थान को फॉयर हाइड्रेंट चालू रखने को कहा गया है। डीएम ने कहा कि वह स्वयं भी दावाग्नि प्रभावित क्षेत्रों का औचक निरीक्षण करेंगे, यदि मौके पर अधिकारी नहीं मिले तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की कि आग लगने की सूचना क्रू-स्टेशनों, वन चौकियों, वनाधिकारियों, 100 नंबर, कंट्रोल रूम के नंबर 1077 तथा उनके मोबाइल नंबर- 94589-77777 पर अथवा वाटशप नंबर 99976-55555 में दें ताकि तत्काल कार्रवाई की जा सके।
नैनीताल। जिलाधिकारी दीपक रावत ने जिले के पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार बढ़ती दावाग्नि की घटनाओं को देखते हुए सभी विभागों के अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। उन्होंने कहा कि सड़क किनारे पिकनिक मनाने, शराब पीने और उपद्रव करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने बताया दावाग्नि की घटनाओं से निपटने के लिए 30 न्याय पंचायतों में 30 नोडल अधिकारियों की तैनाती भी की जा चुकी है।