फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   GPS will tell if the parking is empty or not in nainital

GPS बताएगा पार्किंग खाली है या नहीं: नैनीताल आने वाले पर्यटकों को नहीं होगी दिक्कत, जानें क्या है पूरा प्लान

Wed, 09 Apr 2025 11:54 AM IST
हीरा मेहरा पंकज कुमार, संवाद
पंकज कुमार, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 09 Apr 2025 11:54 AM IST
सार

नैनीताल की सभी पार्किंग को जेपीएस से जोड़ने की शुरुआत की जा रही है। इससे नैनीताल पहुंचने वाले पर्यटकों को शहर की पार्किंग की स्थिति पहले ही मालूम हो जाएगी। इससे उन्हें दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

विज्ञापन
GPS will tell if the parking is empty or not in nainital
टैक्सी कारोबारियों को एसओपी में निर्धारित किए गए नियमों की जानकारी देती संयुक्त मजिस्ट्रेट वरूण अग्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल में बढ़ते वाहनों के दबाव और जाम से सैलानियों को होने वाली परेशानी के मद्देनजर शहर की सभी पार्किंग को ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जेपीएस) से जोड़ने की शुरुआत की जा रही है। इससे नैनीताल पहुंचने वाले पर्यटकों को शहर की पार्किंग की स्थिति पहले ही मालूम हो जाएगी। इससे उन्हें दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

विज्ञापन


ग्रीष्म काल में नैनीताल में देश के विभिन्न प्रांतों से लाखों पर्यटक पहुंचते हैं। यहां पर्यटकों के पहुंचने से वाहनों का दबाव बढ़ जाता है। ऐसे में शहर की सभी पार्किंग पैक होने के बाद केवल उन्हीं सैलानियों के वाहनों को प्रवेश मिलता है, जिनकी नैनीताल के होटलों, होम स्टे में बुकिंग हो और वहां पार्किंग की व्यवस्था हो। ऐसे में सैलानियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई पर्यटक रूसी बाईपास, भवाली मार्ग और खुर्पाताल में पार्किंग स्थलों से लौट जाते हैं। पुलिस ने डिजिटल की ओर कदम बढ़ाते हुए ऑनलाइन पार्किंग की जानकारी देने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


सूचना पट्ट पर भी मिलेगी जानकारी
शहर के बाहर भी डिसप्ले लगाने की योजना बनाई गई है, ताकि सैलानी यहां से भी जानकारी प्राप्त कर नैनीताल आ सकें। स्लॉट खाली होने पर सूचना पट्ट पर इसे दर्शाया जाएगा। साथ ही यह पता चलेगा कि शहर में कौन सी पार्किंग में जगह खाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्किंग स्थल                वाहन क्षमता

डीएसए मैदान पार्किंग      350
केएमवीएन पार्किंग          150
सूखाताल पार्किंग            150
अशोका पार्किंग             100
बीडी पांडे पार्किंग             40
कलेक्ट्रेट                         200
मेट्रोपॉल                         100

यह हैं अस्थायी पार्किंग
 नैनीताल से नारायण नगर की दूरी करीब सात किमी की है। यहां तीन सौ वाहनों की अस्थायी पार्किंग और रूसी बाईपास करीब पांच किमी की है, जहां एक हजार वाहनों की अस्थायी पार्किंग बनाई गई है।

92 होटलों में है पार्किंग की व्यवस्था
नैनीताल में 320 होटल व होम स्टे पर्यटन विभाग में पंजीकृत हैं। इनमें करीब साढ़े चार हजार कमरे हैं। इनमें से मात्र 92 होटलों व होम स्टे में पार्किंग की व्यवस्था है। इन होटलों में करीब 1,330 वाहन पार्क हो सकते हैं।


देश-विदेश से पहुंचने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए नैनीताल की पार्किंग को जीपीएस से जोड़ने का प्लान तैयार किया जा रहा है, ताकि पर्यटकों को आसानी से पार्किंग मिल सके। सैलानियों को नैनीताल पहुंचने में सहूलियत हो इसके लिए शहर के बाहर डिसप्ले लगाकर पार्किंग की अपडेट दी जाएगी। - रिधिम अग्रवाल, आईजी कुमाऊं रेंज।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed