{"_id":"687ff52ecead94ed120f672b","slug":"gps-survey-started-to-remove-encroachment-in-lalkuan-nainital-news-c-303-1-lku1001-101583-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: लालकुआं में अतिक्रमण हटाने के लिए जीपीएस सर्वे शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: लालकुआं में अतिक्रमण हटाने के लिए जीपीएस सर्वे शुरू
Wed, 23 Jul 2025 02:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 23 Jul 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
फोटो - खड्डी मोहल्ला क्षेत्र में जीपीएस द्वारा सर्वे करते वन विभाग कर्मी।
लालकुआं। रेलवे के बाद अब वन विभाग ने अतिक्रमण हटाने के लिए जीपीएस के माध्यम से खड्डी मोहल्ला क्षेत्र का सर्वे किया है। विभाग की कार्रवाई से लोग चिंतित नजर आए। वन विभाग का कहना है कि खड्डी मोहल्ला की भूमि वन विभाग की है।
लालकुआं गौला रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग से पूर्व की ओर हाथीखाना और खड़ी मोहल्ले में इन दिनों रेलवे प्रशासन और वन विभाग की ओर से भूमि के सर्वे का कार्य किया जा रहा है। रेलवे प्रशासन की ओर से रेलवे विभाग की भूमि पर अतिक्रमण के नाम पर सर्वे कर लोगों की दुकान व घरों पर निशान लगाए जा रहे हैं। मंगलवार को वन विभाग के गौला रेंज के डिप्टी रेंजर दीपचंद आर्य एवं वन दरोगा संदीप सूठा के नेतृत्व में टीम ने जीपीएस की मदद से रेल पटरी और खड्डी मोहल्ले में सर्वे शुरू किया। विभाग की टीम ने आसपास के क्षेत्र में जीपीएस के माध्यम से सर्वेक्षण किया। वन क्षेत्राधिकारी चंदन सिंह अधिकारी ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर नगर में वन भूमि का सर्वे कार्य किया जा रहा है। जीपीएस की मदद से वन भूमि चिह्नित जा रही है। इधर रेलवे के बाद वन विभाग के सर्वे अभियान से लोगों में खलबली है।