फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Governor will know the condition of the people affected during Corona

कोरोना के दौरान प्रभावित लोगों का हाल जानेंगी राज्यपाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
Governor will know the condition of the people affected during Corona
नैनीताल। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य 15 दिन के लिए कुमाऊं दौरे पर हैं। रविवार को वह नैनीताल पहुंची। इस दौरान राजभवन में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। तय कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल मौर्य पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचीं। इसके बाद कार से दोपहर में राजभवन पहुंची, जहां उन्हें पुलिस की गारद ने सलामी दी। राजभवन पहुंचने पर प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

रविवार शाम सात बजे राज्यपाल ने पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत की। इस दौरान मौर्य ने कहा कि वह जल्द अधिकारियों के साथ कोरोना संक्रमण के संबंध में बैठक करेंगी। कहा कि कोरोना के दौरान प्रभावित हुए छोटे व्यवसायियों के साथ भी वार्ता की जाएगी। सभी को राहत सामग्री बांटी जाएगी। कहा कि कोविड में जनता को क्या क्या समस्याएं आई हैं, उनके लिए क्या मदद की जा सकती है। इस संबंध में जनता से वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन

बड़े कष्ट के साथ गोल्फ प्रतियोगिताएं स्थगित की : राज्यपाल
नैनीताल। राज्यपाल मौर्य ने कहा कि बड़े कष्ट के साथ गोल्फ प्रतियोगिताएं स्थगित की हैं। कहा कि पिछली बार इस तरह की क्षति नहीं हुई थी, जिस तरह की क्षति इस बार संक्रमण के चलते हुई है। ऐसा प्रतीत हो रहा है मानों सुनामी आई हो। संक्रमण के चलते ही यह प्रतियोगिता भी रद्द की गई हैं। हालत सामान्य हुए तो अक्तूबर में गोल्फ प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed