फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   governor Gurmeet Singh in Pantnagar With Redcross

स्वास्थ्य सुरक्षा आज की सबसे बड़ी जरूरत: राज्यपाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
governor Gurmeet Singh in Pantnagar With Redcross
पंतनगर में रेडक्रास सोसाइटी के सदस्यों से मिलते राज्यपाल। - फोटो : RUDRAPUR
पंतनगर। राज्यपाल ने जिले के कई संगठनों से मुलाकात की। उन्होंने रेडक्रॉस सदस्यों से वार्ता करते हुए स्वास्थ्य सुरक्षा पर ध्यान देने की बात कही। जिले मेें रेडक्रॉस सदस्यों की संख्या बढ़ाने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन

राज्यपाल से सोमवार को तराई भवन में भारतीय रेडक्रॉस के सदस्यों ने मुलाकात कर जिले में सोसायटी के कार्यालय की स्थापना में आ रही समस्याओं पर चर्चा की। राज्यपाल ने इसके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने कहा कि आज स्वास्थ्य सुरक्षा ज्वलंत मुद्दा है। जिले में जूनियर रेडक्रॉस व महिला रेडक्रॉस यूनिट स्थापित की जानी चाहिए। यहां रेड क्रॉस सोसाइटी की जिला इकाई के प्रवीण अरोड़ा, राजीव चौहान, डॉ. रजनीश, संजय कुमार आदि थे।
विज्ञापन

पर्वतीय क्षेत्र की महिलाओं के जुझारुपन के कायल हुए राज्यपाल
पंतनगर। राज्यपाल ने सोमवार को तराई भवन में जिले की महिला स्वयं सहायता समूहों की ओर से आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने महिला समूहों से निर्मित उत्पादों व हस्तशिल्पों की सराहना करते हुए सभी महिलाओं से बातचीत कर उनका उत्साहवर्धन भी किया। राज्यपाल ने कहा कि वह पर्वतीय महिलाओं के परिश्रम, लगन, साहस और जुझारुपन से अत्यंत प्रभावित हैं और उन्हें उत्तराखंड की महिलाओं पर गर्व है। कहा कि स्थानीय उत्पादों की बेहतर पैकेजिंग व मार्केटिंग बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूतपूर्व सैनिकों से मिले राज्यपाल
पंतनगर। राज्यपाल से सोमवार को तराई भवन में जिले के भूतपूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। सैनिकों ने रुद्रपुर में सीएसडी कैंटीन, राज्य में स्कूल, कॉलेजों के नाम शहीदों के नाम पर रखने, बागेश्वर में स्वतंत्रता सेनानी महेंद्र सिंह के नाम पर स्वीकृत 12 किलोमीटर सड़क निर्माण को शीघ्र पूरा करवाने, सैनिक फार्म की पंतनगर में भूमि पर सैनिकों के लिए एनेक्सी के निर्माण, राज्य में अधिक से अधिक मिलिट्री स्कूल खुलवाने, जिले में केंद्रीय विद्यालयों की स्थापना आदि पर चर्चा की। राज्यपाल ने भूतपूर्व सैनिकों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।

कहा कि मेरा प्रयास होगा कि राज्य में बेटियों को सीडीएस, एनडीए, आईएएस और अन्य प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए निशुल्क कोचिंग की व्यवस्था हो। यहां कै. रंजीत सेठ, सूबेदार मेजर खड़क सिंह, सूबेदार मेजर कल्याण सिंह, सूबेदार रेवाधर, कैप्टन देवेंद्र गुरुंग, सूबेदार मेजर दिगंबर दत्त आदि कई भूतपूर्व सैनिक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed