फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Government responsible for leaving migrants to their homes: Tirath

प्रवसियों को उनके घरों तक छोड़ने की जिम्मेदारी सरकार की : तीरथ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Government responsible for leaving migrants to their homes: Tirath
रामनगर (नैनीताल)। कोरोना संक्रमण को लेकर रामनगर में की गई व्यवस्थाओं की जानकारी पौड़ी सांसद ने अधिकारियों से ली। सांसद ने कहा कि प्रवासी लोगों को उनके घर तक पहुंचाना सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन प्रवासी लोगों के आने के दौरान उत्तराखंड में कोरोना पॉजिटिवों की संख्या बढ़ गई, जोकि चिंता के साथ सरकार के सामने एक चुनौती भी है। दूसरी ओर मोदी किचन में काम करने वालों को सांसद ने गिफ्ट देकर किचन का समापन किया।
विज्ञापन

पौड़ी सांसद तीरथ सिंह रावत ने तहसील सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए किए गए कार्यों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। संयुक्त चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. बीडी जोशी से अस्पताल में मरीजों की जांच और क्वारंटीन किए गए लोगों की जानकारी ली। पूर्ति निरीक्षक दीपचन्द्र बेलबाल से राशन वितरण, उपभोक्ताओं को राशन उपलब्ध करवाने, जल संस्थान के ईई जेपी यादव को क्वारंटीन सेंटरों और ग्रामीण क्षेत्रों में भी बने क्वारंटीन सेंटरों पर पेयजल उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। कहा कि जरूरतमंदों को कच्चा राशन बांटने वाली सामाजिक संस्थाओं को भी प्रशासन से अनुमति लेनी होगी।
विज्ञापन

इस दौरान एसडीएम विजयनाथ शुक्ल, तहसीलदार पूनम पंत, सीओ पंकज गैरोला, ईओ भरत त्रिपाठी, जोनल मजिस्ट्रेट केसी उनियाल, खाद्य निरीक्षक नंद किशोर, ब्लाक प्रमुख रेखा रावत, जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र चौहान, नगर अध्यक्ष भावना भट्ट, पूर्व जिला महामंत्री राकेश नैनवाल, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष वीरेन्द्र रावत, नरेंद्र शर्मा, अशोक गुप्ता, मदन जोशी, सत्यप्रकाश शर्मा, रुचि गिरी शर्मा, मान सिंह, नवीन करगेती आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed