{"_id":"5f9493048ebc3e8cba6c4064","slug":"good-news-bus-service-to-agra-mathura-and-lucknow-started-haldwani-news-hld401761563","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छी खबर : आगरा, मथुरा और लखनऊ के लिए बस सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छी खबर : आगरा, मथुरा और लखनऊ के लिए बस सेवा शुरू
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
हल्द्वानी। उत्तराखंड रोडवेज की लखनऊ, आगरा और मथुरा के लिए बस सेवा रविवार (आज) से शुरू होगी। हल्द्वानी बस अड्डे से सुबह छह बजे आगरा के लिए पहली बस प्रस्थान करेगी।
लंबे समय के बाद उत्तराखंड परिवहन निगम ने आगरा, लखनऊ और मथुरा बस सेवा के संचालन को हरी झंडी दे दी है। काठगोदाम डिपो के स्टेशन इंचार्ज डीएन जोशी ने बताया कि इन रूटों पर बसें चलने से रोडवेज को करीब एक लाख रुपये प्रतिदिन की आय होगी। कहा कि ये सभी बसें काठगोदाम डिपो से संचालित होंगी। साथ ही लखनऊ, आगरा की सेमी डिलक्स बसों की जगह 51 सीटर नई बसों का संचालन होगा ।
हल्द्वानी स्टेशन से गाड़ियों के रवाना होने का समय-
आगरा - सुबह छह बजे और शाम सात बजे
मथुरा- सुबह आठ बजे
लखनऊ - रात 8:30 बजे से