फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Gonda handed Moradabad a defeat.

Nainital News: गोंडा ने मुरादाबाद को चखाया हार का स्वाद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Gonda handed Moradabad a defeat.
नैनीताल। जिला खेल संघ (डीएसए) और अमर उजाला के सहयोग से आयोजित 100वीं अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता में मंगलवार को गोंडा, रुद्रपुर और पूरनपुर की टीमों ने अपने विरोधियों को धूल चटाते हुए अगले दौर का सफर तय किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का पहला मैच मन्ना उस्ताद हॉकी क्लब गोंडा और मुरादाबाद हॉकी क्लब के बीच खेला गय जो अंत तक सांस रोक देने वाला रहा। खेल की शुरुआत से ही गोंडा ने आक्रामक रुख अपनाया। 21वें मिनट में दिव्यांशु ने मुरादाबाद के डिफेंस को भेदते हुए पहला गोल दागा। 27वें मिनट में सत्यम ने एक और शानदार गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। हालांकि, इसी मिनट में मुरादाबाद के आफताब ने जवाबी गोल कर मुकाबले को रोमांचक बना दिया। हाफ टाइम तक गोंडा 2-1 से आगे था। दूसरे हाफ में मुरादाबाद ने गोल करने के कई प्रयास किए लेकिन गोंडा की अभेद्य दीवार ने उन्हें सफल नहीं होने दिया और अंततः 2-1 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

दिन का दूसरा मुकाबला टीएचसी शाहजहांपुर और ऊधमसिंह नगर इलेवन के बीच हुआ। ऊधमसिंह नगर के सौरभ पटवाल ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 30वें और 42वें मिनट में लगातार दो गोल दागकर शाहजहांपुर की कमर तोड़ दी। मैच खत्म होने से ठीक पहले 58वें मिनट में सार्थक ने तीसरा गोल कर शाहजहांपुर की वापसी की उम्मीदें खत्म कर दीं। ऊधमसिंह नगर ने यह मुकाबला 3-0 के बड़े अंतर से जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन के तीसरे और अंतिम मैच में डायमंड हॉकी क्लब पूरनपुर और डीएचए बहराइच के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। पूरनपुर के साजन ने 22वें मिनट में फील्ड गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई जो मध्यांतर तक कायम रही। 51वें मिनट में अभय ने शानदार गोल से पूरनपुर को 2-0 से आगे कर दिया। हालांकि, 55वें मिनट में बहराइच के रितेश ने एक गोल कर अंतर कम करने की कोशिश की लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इस तरह पूरनपुर ने 2-1 से मैच जीतकर अपनी श्रेष्ठता साबित की।


इनका रहा योगदान
मोहित रावत, विजय फर्त्याल, मनीष द्विवेदी, रवि जायसवाल और लाल खान फैजान ने रेफरी की भूमिका निभाई। तकनीकी समिति में रोहित शाह, राजेश शाह, दीपक शाह, ललित शाह, कैलाश बोरा, संजय गुप्ता और राजीव मल्होत्रा ने पैनी नजर रखी। मनोज चौहान के आंखों देखा हाल सुनाया। डीएसए महासचिव मनोज जोशी, डीएसए उपाध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट, हॉकी सचिव चंद्र लाल शाह, वॉलीबाल सचिव शैलेंद्र सिंह बर्गली (पंकज) आदि सफल आयोजन में जुटे हुए हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed