{"_id":"69e523d89e0ede5b0a06ca46","slug":"gold-and-silver-purchases-double-on-akshaya-tritiya-nainital-news-c-418-1-ntl1004-5834-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: अक्षय तृतीया पर दोगुना हुई सोना-चांदी की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: अक्षय तृतीया पर दोगुना हुई सोना-चांदी की खरीद
विज्ञापन
रामनगर। अक्षय तृतीया के अवसर पर रामनगर के सराफा बाजार में लोगों की खासी भीड़ देखने को मिली। लोगों ने अपनी आवश्यकता और क्षमता के अनुसार सोने और चांदी की खरीदारी की। वहीं व्यापारियों की माने तो विगत वर्ष की तुलना में इस वर्ष लगभग दोगुना की बिक्री हुई है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार अक्षय तृतीया को खरीदारी के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन किया गया निवेश और शुभ कार्य अक्षय फल देने वाला होता है। इसी विश्वास के चलते लोग इस दिन आभूषण, बर्तन व अन्य जरूरी वस्तुओं की खरीदारी करते हैं। सराफा व्यापारी अनूप अग्रवाल ने बताया कि विगत वर्ष की तुलना में इस वर्ष सोने-चांदी के भाव कई गुना बढ़े हैं। इसके बाद भी खरीदारी बढ़ी है।