फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Give Online Now Evidence of Living

अब अब ऑनलाइन दें जिंदा होने का प्रमाण

Thu, 08 Feb 2018 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अंकुर शर्मा हल्द्वानी।
अमर उजाला ब्यूरो, अंकुर शर्मा हल्द्वानी। Updated Thu, 08 Feb 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन

कुमाऊं के पेंशन धारकों के लिए खुशखबरी है। अब बुजुर्ग पेंशन धारकों को जीवित प्रमाण पत्र देने के लिए सरकारी दफ्तरों और बैंकों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने भी ऑनलाइन जीवित प्रमाण पत्र देने की सेवा शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


कर्मचारी भविष्य निधि संगठन से मिली जानकारी के मुताबिक कुमाऊं मंडल में 20,000 से ज्यादा पेंशन धारक हैं। उन्हें हर साल नवंबर में जीवित होने का प्रमाण पत्र देना होता है। इसके लिए उन्हें पहले बैंक जाना होता है। बैंक प्रबंधक काउंटर हस्ताक्षर करने के बाद संबंधित कागज ईपीएफ दफ्तर भेजता है। फिर यहां से कंप्यूटर में डाटा फीड होता है। इस प्रक्रिया में काफी समय लग जाता है।
विज्ञापन


 कई बार बैंकों में कर्मचरियों की कमी और भीड़ होने पर पेंशनधारकों को बैंक के कई-कई चक्कर काटने पड़ जाते हैं। ऐसे में पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत के दूरस्थ इलाके के पेंशनधारकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लेकिन अब ऑनलाइन व्यवस्था होने से पेंशनधारकों को इस समस्या से छुटकारा मिल सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


60 फीसदी पहुंच रहे ऑनलाइन दावे
क्षेत्रीय कार्यालय में जनवरी में भुगतान के लिए 8,500 से ज्यादा दावे आए। इनमें 5,000 से ज्यादा तो ऑनलाइन ही आए। दफ्तर भी ऑनलाइन दावों का महज पांच दिन में निबटारा कर लेता है जबकि कागजी कार्रवाई में 20 दिन लग जाते हैं।

ये बरतें सावधानी
ईपीएफ की इंटरनेट पर कई एप तो हैं लेकिन ये निजी हैं,  इनसे जानकारी लेने पर आपका समस्त डाटा किसी अनजान के पास जाता है इसलिए सिर्फ उमंग एप ही डाउनलोड कर ईपीएफ संबंधी काम करें।


पेंशन धारकों के लिए ऑनलाइन जीवित प्रमाण पत्र देने की सुविधा शुरू की गई है। किसी भी सरकारी कामन सर्विस सेंटर में जाकर आंखों, अंगूठे की बायोमैट्रिक एंट्री से प्रमाण पत्र दे सकते हैं। -कार्तिकेय सिंह, क्षेत्रीय आयुक्त, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed