फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Girl reaches Bajpur from Karnataka to marry her lover, nainital news

कैसा ये इश्क है: पब्जी में गेम खेलते-खेलते हुआ प्यार, कर्नाटक से भागकर उत्तराखंड आई लड़की, दोनों ने कर ली शादी

Mon, 25 Dec 2023 01:02 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 25 Dec 2023 01:02 PM IST
सार

उत्तराखंड के बाजपुर में एक प्रेमी जोड़े का घर पबजी गेम ने बसा दिया। बाजपुर का युवक और कर्नाटक की युवती गेम खेलने के दौरान एक-दूसरे के संपर्क में आए और दोनों में प्यार हो गया। इसके बाद युवती घर छोड़कर बाजपुर चली आई और दोनों एक दूसरे के हो गए। 

विज्ञापन
Girl reaches Bajpur from Karnataka to marry her lover, nainital news
पब्जी ने बना दी जोड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पब्जी गेम खेलते-खेलते कर्नाटक की युवती और बाजपुर निवासी एक युवक के बीच दोस्ती हो गई। दोनों के बीच प्यार परवान ऐसा चढ़ा कि युवती घर छोड़कर बाजपुर चली आई और दोनों एक दूसरे के हो गए। इधर, कर्नाटक में परिजनों ने युवती के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कराई। 

विज्ञापन


रविवार को कर्नाटक पुलिस युवती के परिजनों के साथ बाजपुर कोतवाली पहुंची। मोबाइल लोकेशन के आधार पर युवती से जानकारी ली। युवती ने शादी पंजीकृत का प्रमाणपत्र दिखाया। साथ ही उसने परिजनों के साथ जाने से इनकार कर दिया जिस पर  कर्नाटक पुलिस परिजनों के साथ लौट गई।
विज्ञापन

 

पुलिस के अनुसार कर्नाटक निवासी एक युवती का बाजपुर के गांव नंदपुर नरका टोपा निवासी युवक के साथ पब्जी गेम के दौरान दोस्ती हो गई। दोनों के बीच दोस्ती प्यार में बदल गई। तीन दिसंबर को युवती कर्नाटक से हवाई जहाज से दिल्ली पहुंची। उसके बाद बाजपुर पहुंच गई। सात दिसंबर को प्रेमी युगल ने सब रजिस्ट्रार कार्यालय में शादी कर ली। 

कोतवाली के एसआई कैलाश चंद नगरकोटी ने बताया कि युवती के लोकेशन के आधार पर कर्नाटक पुलिस बाजपुुर पहुंची। स्थानीय पुलिस की मदद से कर्नाटक पुलिस ने युवती से जानकारी ली। युवती ने शादी पंजीकृत का प्रमाणपत्र भी दिखाया। बताते हैं कि युवती और युवक दोनों बालिग है। 

सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि कर्नाटक पुलिस आई थी। लेकिन दोनों बालिग है। युवती और युवक ने शादी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed