{"_id":"5f777e6b8ebc3e9b987d7150","slug":"girl-hanged-for-refusing-to-send-to-party-teenager-used-to-study-in-9th-class-bhimtal-news-hld399090044","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्टी में भेजने से मना करने पर छात्रा ने लगाई फांसी, नवीं कक्षा में पढ़ती थी किशोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्टी में भेजने से मना करने पर छात्रा ने लगाई फांसी, नवीं कक्षा में पढ़ती थी किशोरी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
भीमताल (नैनीताल)। क्षेत्र के गोरखपुर में शुक्रवार शाम छात्रा ने दोस्त के जन्मदिन पर भवाली न भेजने पर घर के बाथरूम में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेज दिया है।
थानाध्यक्ष कैलाश जोशी ने बताया कि शुक्रवार शाम छह बजे गोरखपुर क्षेत्र निवासी अनुष्का थापा (14) पुत्री किशोर कुमार के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बाथरूम से बाहर निकालकर परिजनों से पूछताछ की। पूछताछ में बताया कि अनुष्का शुक्रवार को अपनी दोस्त के जन्मदिन पर भवाली जाने की बात कह रही थी, लेकिन मां ने जन्मदिन की पार्टी में भेजने से मना कर दिया था। इससे नाराज अनुष्का बाथरूम में चली गई।
थानाध्यक्ष जोशी ने बताया कि काफी देर तक जब अनुष्का बाहर नहीं आई तो परिजनों ने बाथरूम में जाकर देखा कि उसका शव बाथरूम के अंदर फंदे पर लटका हुआ है। किशोरी के पिता किशोर कुमार पंजाब में डीएससी आर्मी में तैनात हैं। पुलिस ने उन्हें घटना से अवगत करा दिया है। अनुष्का नगर के ही एक स्कूल में कक्षा 9वीं में पढ़ती थी। घटना से मां और बड़े भाई का भी रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है और पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता लग पाएगा।
विज्ञापन
पहले भी नाराज होकर चले जाती थी बाथरूम में
थानाध्यक्ष कैलाश जोशी ने बताया कि अनुष्का पहले भी परिजनों से नाराज होकर बाथरूम में चले जाती थी। पर कुछ समय बाद वापस आ जाती थी। शुक्रवार को जन्मदिन पर जाने से मना करने पर छात्रा ने खुद की जीवनलीला समाप्त करने का फैसला ले लिया। क्षेत्र में 14 साल की किशोरी की इस तरह मौत से हर कोई हैरान है। लोगों ने कहा कि छोटी-छोटी बातों को लेकर बच्चों का आत्महत्या जैसा कदम उठाना बेहद चिंता का विषय है।