फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Ghangreti's 108 drain and Hartola school land should be investigated

Nainital News: घंघरेटी की 108 नाली और हरतोला विद्यालय भूमि की जांच हो

Wed, 12 Feb 2025 01:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 12 Feb 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Ghangreti's 108 drain and Hartola school land should be investigated
नैनीताल। फ्रेंड्स काॅलोनी तल्ली हल्द्वानी निवासी राजेंद्र सिंह ने कुमाऊं आयुक्त को ज्ञापन देकर बेतालघाट के गांव घंघरेटी पट्टी मल्ला कोश्या में हुई 108 नाली जमीन की खरीद फरोख्त प्रकरण की जांच की मांग की है।
विज्ञापन


आरोप है कि विभिन्न विभागों के अधिकारियों की मिलीभगत से कूटरचित दस्तावेज तैयार कर इसे निजी कंपनी को बेच दिया गया है, जबकि इस जमीन में कई सहखातेदार भी शामिल हैं, जिन्हें जमीन के विक्रय की जानकारी ही नहीं है। उन्होंने पूरे प्रकरण की जांच कर निजी कंपनी से जुड़े लोगों समेत राजकीय विभागों से जुड़े लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। राजेंद्र की ओर से सौंपे गए दूसरे ज्ञापन में रामगढ़ ब्लाॅक में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय हरतोला की पांच नाली जमीन को निजी बिल्डरों की ओर से खुर्द-बुर्द करने का आरोप लगाया गया है। वर्ष 1990 में विद्यालय के प्रधानाचार्य के नाम पर भूमि दर्ज की गई, इसमें कई लोगों ने भूमि दान में भी दी है। आरोप है कि विद्यालय की पांच नाली जमीन में से चार नाली को निजी बिल्डरों ने अपना बताते हुए कब्जा किया हुआ है। उन्होंने इसकी जांच कर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed