{"_id":"0e680cdd7c4dfca42e36dbc3ec79123b","slug":"getting-sewer-drainage-irrigation-canal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंचाई नहर में हो रही सीवर की निकासी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंचाई नहर में हो रही सीवर की निकासी
ब्यूूराे, अमर उजाला, रामनगर।
Updated Sun, 20 Sep 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मझरा, शांतिकुंज कालोनी के घरों और सीवर का पानी सिंचाई नहर में जाने से आक्रोशित ग्राम ख्वाजपुर हिम्मतपुर ब्लॉक के ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा इस गंदे पानी के खेतों में आने से किसानों को परेशानी हो रही है। उन्होंने शीघ्र इसकी निकासी अन्य जगह करने की मांग की है।
शनिवार सुबह एसडीएम सीएस मर्तोलिया को सौंपे ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा सीवर के गंदे पानी से जहां लोगों को दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है, वहीं कई गंभीर बीमारियों का भी खतरा हो गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कालोनी का अपना कोई सीवर पिट नहीं होने से गंदगी उनके गांव के नाले में डाली जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस संबंध में वर्ष 2013 में ग्रामीणों ने हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका डाली थी।
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने चेताया कि यदि जल्द सीवर निकासी पर रोक नहीं लगी तो ग्रामीण कोर्ट में जाने को बाध्य होंगे।
इस मौके पर महेंद्र सिंह बाला दत्त तिवारी, वीरेंद्र प्रसाद, अरविंद्र रौतेला, दौलत सिंह, हरविंदर सिंह, महेश चंद्र भट्ट, गोपाल सिंह, मोती सिंह, गणेश भट्ट आदि मौजूद थे।