{"_id":"66b179fd5382fa87f803c501","slug":"get-street-lights-improved-and-fogging-done-too-haldwani-news-c-8-1-hld1023-403516-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: स्ट्रीट लाइट सुधरवाओ, फॉगिंग भी कराओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: स्ट्रीट लाइट सुधरवाओ, फॉगिंग भी कराओ
विज्ञापन
हल्द्वानी। स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत, सफाई और फाॅगिंग कराने की मांग को लेकर कई निर्वतमान पार्षद नगर निगम दफ्तर पहुंच गए। उन्होंने नगर आयुक्त का घेराव कर दिया। कहा कि अगर स्ट्रीट लाइटें सहीं नहीं करा सकते तो इन्हें उखड़वा दो। नगर आयुक्त ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
गौजाजाली, बरेली रोड के निर्वतमान पार्षदों ने आरोप लगाया कि उनके वार्डों में सभी जगह स्ट्रीट लाइटें नहीं लगी हैं, पिछले दिनों जो लाइटें लगाईं थीं उनमें कई खराब हो गई हैं। जब से निगम बोर्ड भंग हुआ है, जब से अधिकारी बेलगाम हो गए हैं। उन्हें जानकारी दिए बिना ही एक-दो गली में फॉगिंग कराकर खानापूर्ति की जा रही है। नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने जल्द स्ट्रीट लाइटें सही कराने, फाॅगिंग का रोस्टर जारी करने और नियमित सफाई का आश्वासन दिया। इस दौरान निवर्तमान पार्षद मनोज जोशी, मनोज मठपाल, रईस अहमद, धर्मवीर डेविड, रमेश चौहान, करन आदि मौजूद रहे।