{"_id":"66c1339c3f9dc56628063475","slug":"get-a-third-party-inspection-of-jjm-works-and-submit-a-report-haldwani-news-c-8-1-hld1029-409747-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: जेजेएम के कार्यों का थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन कर रिपोर्ट दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: जेजेएम के कार्यों का थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन कर रिपोर्ट दें
विज्ञापन
प्रतीकात्म्क।
हल्द्वानी। जिलाधिकारी वंदना सिंह ने नामित एजेंसी ब्यूरो वेरीटास को जेजेएम योजनाओं का इंस्पेक्शन कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। कहा कि थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन से पूर्व संबंधित ग्राम प्रधानों को सूचित भी करें।
डीएम शनिवार को यहां बागजाला स्थित प्रसार प्रशिक्षण केंद्र में रामनगर, हल्द्वानी और कोटाबाग ब्लॉक के जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों के साथ जल जीवन मिशन (जेजेएम) की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर रही थी। बैठक में मौजूद प्रधानों ओर जनप्रतिनिधियों ने खुली पाइपलाइन, दैवीय आपदा से लाइन टूटने, कनेक्शन नहीं मिलने की शिकायत की। इस पर डीएम ने कुछ समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया जबकि शेष समस्याओं को हल करने के लिए अधिकारियों को कार्य करने के निर्देश दिए। जेजेएम के तहत रामनगर, हल्द्वानी और कोटाबाग में 194 योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। प्रधानों ने डीएम को बताया कि क्षेत्र में कार्य करा रहे ठेकेदार प्रधानों के फोन नहीं उठाते। डीएम ने ठेकेदार और विभागीय अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। डीएम ने ईइ जल संस्थान लालकुआं को एक हफ्ते में सभी योजनाओं का योजनावार रिव्यू करने व काम न करने वाले ठेकेदारों के बांड निरस्त कर नए व्यक्ति को कार्य देने को कहा।
पेयजल संकट पर जांच के निर्देश
कोटाबाग बंदोबस्ती में पेयजल सप्लाई न होने की शिकायत पर डीएम ने एई और थर्ड पार्टी को जांच के निर्देश दिए। बमेठाबंगा और केशवबंगा के प्रधानों की मांग पर डीएम ने ईई को टीम गठित कर निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच के निर्देश दिए। गुजरौड़ा के प्रधान ने बताया कि डेढ़ वर्ष से योजना बंद पड़ी है और मात्र 500 मीटर की पाइपलाइन ही बिछाई गई है। डीएम ने जांच कर प्रगति रिपोर्ट देने को कहा। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी रहे।
विज्ञापन
फोटो