{"_id":"6ab8188cb7cc56c9440197d5","slug":"general-meeting-for-student-union-elections-in-ramnagar-on-the-28th-nainital-news-c-418-1-ntl1004-10579-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: छात्रसंघ चुनाव के लिए रामनगर में आमसभा 28 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: छात्रसंघ चुनाव के लिए रामनगर में आमसभा 28 को
Sun, 27 Sep 2026 12:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 27 Sep 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
रामनगर। पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनावों को लेकर शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी हो गई। प्राचार्य प्रो. एमसी पांडेय ने बताया कि अध्यक्ष पद पर विशाखा चौहान, सूरज रावत, नीरज कंडारी के बीच मुकाबला होगा। 28 सितंबर को महाविद्यालय परिसर में आमसभा आयोजित होगी। प्रत्याशी छात्र-छात्राओं के समक्ष अपने विचार रखेंगे। निर्वाचन समिति ने सभी प्रत्याशियों से आचार-संहिता और निर्वाचन नियमों का पालन करने की अपील की है।
एलबीएस में अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष पदों पर होगा चुनाव
हल्दूचौड़ (नैनीताल)। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्दूचौड़ में छात्रसंघ के लिए केवल अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद पर चुनाव होगा। अध्यक्ष पद पर हिमांशु पांडे और हिमांशु सुयाल, जबकि कोषाध्यक्ष पद पर खुशी मेहता और शिखा खत्री आमने-सामने हैं। सावन मेहता उपाध्यक्ष छात्र, करिश्मा उपाध्यक्ष छात्रा, दीपक कुमार सचिव, आंचल बैठा संयुक्त सचिव, भावना भट्ट सांस्कृतिक सचिव, अभिषेक भट्ट विवि प्रतिनिधि, भाष्कर जोशी कला संकाय प्रतिनिधि और गीतांजलि दुम्का का वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि में निर्विरोध निर्वाचन तय है। प्राचार्य डॉ. सीमा श्रीवास्तव और निर्वाचन अधिकारी डॉ. आरके सिंह ने बताया कि रविवार से चुनाव के लिए परिचय पत्र जारी होंगे। बताया कि सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक परिचय पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
पतलोट में निर्विरोध निर्वाचित हुए छात्र संघ पदाधिकारी
भवाली/बेतालघाट/पतलोट (नैनीताल)। राजकीय महाविद्यालय पतलोट छात्र संघ चुनाव में पांच पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए। इनमें पवन पनेरू अध्यक्ष, हिमानी छात्रा उपाध्यक्ष, भावना भट्ट सचिव, दुर्गा शर्मा कोषाध्यक्ष और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि राधा आर्या निर्विरोध निर्वाचित हुईं हैं। उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, सांस्कृतिक सचिव और संकाय प्रतिनिधि पद पर किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया। इधर बेतालघाट के शहीद श्री खेमचंद डौर्बी राजकीय महाविद्यालय में अध्यक्ष पद पर छाया और नीमा, कोषाध्यक्ष में दीपिका और विशाखा बुधोड़ी, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर बबीता करगेती और सचिन जोशी के बीच चुनाव होगा। पायल छात्रा उपाध्यक्ष, रितिका गोस्वामी सचिव निर्विरोध निर्वाचित हुए। इधर रामगढ़ के राजकीय महाविद्यालय में विवि प्रतिनिधि पद पर मयंक कुमार निर्विरोध निर्वाचित हुए। अन्य पदों पर एक भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया।