{"_id":"68d45c93e7634da09906518c","slug":"gaulawar-canal-of-jamrani-dam-will-soon-be-rejuvenated-haldwani-news-c-337-1-hld1039-125735-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: जमरानी बांध की गौलावार नहर का जल्द होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: जमरानी बांध की गौलावार नहर का जल्द होगा कायाकल्प
Thu, 25 Sep 2025 05:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 25 Sep 2025 05:27 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। मानसून काल खत्म होने के बाद जमरानी बांध परियोजना के तहत नहरों के जीर्णाेंद्धार का काम तेजी से किया जाएगा। इसके तहत गौलावार नहर का अतिक्रमण हटाने के साथ ही कायाकल्प होगा। सिंचाई विभाग की ओर से नहरों को परियोजना को हस्तांतरित करने की कार्रवाई भी की जा रही है।
जमरानी बांध परियोजना से यूपी तक पानी पहुंचाने के लिए नहरों का जीर्णाेंद्वार किया जाना है। इसके लिए सिंचाई विभाग व जमरानी बांध परियोजना इकाई की संयुक्त टीमें बनाई गई हैं। जमरानी बांध से पानी की निकासी होनी है। बांध का पानी शहर से मोटाहल्दू होते हुए हरिपुरा वाली नहर से जलाशय तक छोड़ने की योजना है। यहीं से यूपी के जिलों में सिंचाई को पानी दिया जाएगा। परियोजना में 41 किलोमीटर लंबी नहरों पर काम किया जाना है। इस कार्य में 150 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। संवाद
कोट
पाहा और हरिपुरा नहर में सफाई आदि का काम शुरू कर दिया है। बारिश की वजह से नहरों में पानी अधिक है, इस वजह से देरी हो रही है। - ललित कुमार, उप महाप्रबंधक, जमरानी बांध परियोजना
विज्ञापन
बदहाल चोरगलिया रोड पर होगा डामर, सुरक्षा को बनाया दो करोड़ का प्रस्ताव
हल्द्वानी। चोरगलिया रोड में गौला पुल तक डामरीकरण किया जाएगा। इसके साथ ही सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से को बचाने के लिए लोनिवि ने प्रस्ताव तैयार किया है। इसे स्वीकृति के लिए आला अधिकारियों के पास भेजा जाएगा। दरअसल चोरगलिया मार्ग एक साल से बदहाल है। गौला पुल तक के 140 मीटर के हिस्से के नदी में बहने के कारण केवल चौड़ीकरण वाले मार्ग पर आवाजाही हो रही है। अब मार्ग पर डामरीकरण की तैयारी है। लोनिवि के ईई प्रत्यूष कुमार ने बताया कि नदी की ओर से सुरक्षा कार्य किया जाना है। इसके लिए अभी 1.87 करोड़ की धनराशि स्वीकृत है। शेष कार्य के लिए करीब दो करोड़ का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसे स्वीकृति मिलते ही अगले साल बरसात से पहले चोरगलिया रोड को सुरक्षित कर लिया जाएगा। संवाद