{"_id":"e48db343b48bd71924f3261cf9beb8a5","slug":"gaula-laid-off-workers-in-mining-operations-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरों ने बंद रखा गौला में खनन कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूरों ने बंद रखा गौला में खनन कार्य
ब्यूरो/अमर उजाला,लालकुआं
Updated Sat, 16 May 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौला गेट में मजदूरों के साथ दबंगई दिखाने वाले खनन कारोबारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर शुक्रवार को मजदूरों ने कार्य बहिष्कार किया, जिसके चलते नदी में खनन कार्य पूरी तरह बंद रहा। मामला बिगड़ने पर दोपहर बाद रेता बजरी कारोबारियों के दबाव में आखिरकार मजदूरों को समझौता कर पड़ा। इधर, अन्य रेता बजरी कारोबारियों का कहना है कि दबंगई दिखाकर गेट बंद कराने का खामियाजा अन्य लोगों को भुगतना पड़ता है।
विज्ञापन
गुरुवार को गौला में स्थानीय दबंगों ने मजदूरों को डरा-धमका कर रात में अवैध रूप से उप खनिज लदान करने का दबाव बनाया था। मना करने पर रेता बजरी कारोबारियों ने मजदूरों के साथ मारपीट की थी, जिससे गुस्साए मजदूरों ने गुरुवार देर रात तक पुलिस स्टेशन में हंगामा काटा था। दबंगों की गिरफ्तारी की मांग बढ़ती देख पुलिस ने रात भर दबिश दी, लेकिन सफलता नहीं मिली। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। बाद में बाहरी क्षेत्रों से आए मजदूरों को समझौते के लिए मजबूर होना पड़ा। बहरहाल मामला शांत हो गया, लेकिन गौला उपखनिज गेट से निकासी बंद रही। जिसका खामियाजा सभी वाहन संचालकों को भुगतना पड़ा। वहीं वन निगम को लाखों रुपए राजस्व की हानि हुई।
विज्ञापन