फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Gas black marketing racket busted in Khatadi, two brothers arrested, 34 cylinders seized

Nainital News: खताड़ी में गैस कालाबाजारी का भंडाफोड़, दो भाई गिरफ्तार, 34 सिलिंडर जब्त

Sat, 11 Apr 2026 01:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 11 Apr 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Gas black marketing racket busted in Khatadi, two brothers arrested, 34 cylinders seized
रामनगर। बृहस्पतिवार देर रात एसडीएम गोपाल सिंह चौहान को सिलिंडरों की रीफिलिंग की सूचना मिली थी। इसके बाद प्रशासन और पुलिस की टीम ने खताड़ी स्थित एक घर में छापा मारा। वहां अमन उर्फ भल्ला और शहजाद उर्फ सैजी नामक दो भाइयों को घरेलू सिलिंडरों से कॉमर्शियल सिलिंडर भरते हुए पकड़ा गया।
विज्ञापन

टीम ने आरोपियों के कब्जे से विभिन्न कंपनियों के 34 छोटे-बड़े सिलिंडर बरामद किए। इसके साथ ही रीफिलिंग के लिए तराजू, बाट और अवैध ज्वलनशील पदार्थ भी जब्त किए गए। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि आरोपियों का बड़ा भाई इंडेन गैस एजेंसी में कार्यरत है। पुलिस उसकी संलिप्तता की आशंका पर जांच कर रही है। साथ ही मां और बहन की भूमिका भी जांची जा रही है।
विज्ञापन

दो लोगों को सिलिंडरों की कालाबाजारी करते हुए गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से सिलिंडर और गैस एजेंसी की किताबें भी बरामद हुई हैं। पुलिस की ओर से हर पहलू पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुमित पांडेय, सीओ, रामनगर।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed