फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Garden of two hundred plants built on the roof of the house

घर की छत पर बनाया दो सौ पौधों का बगीचा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Garden of two hundred plants built on the roof of the house
नैनीताल। कोरोना संक्रमण के दौर में नैनीताल निवासी इंजीनियर आरके शर्मा ने अपने घरों की छत पर ही बागवानी तैयार कर मिसाल पेश की है। उनकी बागवानी पर्यावरण संरक्षण के साथ ही सेहत का ख्याल रखने में मददगार साबित होगी।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम से अधिशासी अभियंता के पद से सेवानिवृत्त आरके शर्मा ने कोरोनाकाल के दौरान नैनीताल के तल्लीताल और हल्द्वानी के काठगोदाम स्थित घर की छत पर 82 प्रजातियों के 212 पौधे लगाए हैं। बचपन से खेती-बाड़ी में रुचि रखने वाले शर्मा शहर में जमीन के अभाव के चलते यह शौक पूरा नहीं कर पाए थे। इसका उन्हें काफी मलाल था। इस बीच कोरोनाकाल में उनके दिमाग में विचार आया कि क्यों न छत का सदुपयोग कर यहीं अपने सपनों को पंख लगाए जाएं। फिर इंजीनियर शर्मा ने अपने घर की छत पर करीब ढाई हजार वर्ग फीट में गमलों पर पौधे लगाने शुरू कर दिए। वर्तमान में उन्होंने छत पर फल, फूल, सब्जी और औषधि के 82 प्रजातियों के 212 पौधे लगाए हैं।
विज्ञापन

बगीचे में लगाए पौधों की जानकारी
आम, अमरूद, अनार, जामुन, गुलाब, गुड़हल, गेंदा, डहरिया, ब्रोकली, सूरजमुखी, मेथी, टमाटर, फूलगोभी, भिंडी आदि।
बीते छह माह में बाजार से सब्जी खरीदने की जरूरत महसूस नहीं हुई है। फल के कई पौधे अब पेड़ बन चुके हैं, जिनमें इस बीच फल भी लदे हुए हैं। बागबानी से जुड़ने के बाद मन को आत्म संतुष्टि मिली है। बागबानी में लगाए कई पौधे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ अन्य लिहाज से भी सेहत के लिए फायदेमंद हैं। आरके शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed