फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Garbage seen scattered in localities and roads in haldwani

Haldwani News: सफाई के दावों पर नगर निगम की खुल गई पोल, मोहल्लों और सड़कों पर बिखरा नजर आया कूड़ा

Sat, 02 Nov 2024 11:01 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 02 Nov 2024 11:01 AM IST
सार

हल्द्वानी शहर के अधिकांश मोहल्लों व सड़कों पर कूड़ा बिखरा हुआ नजर आया। कई डंपिंग जोनों से तो कूड़ा ही नहीं उठाया गया। वहीं इसके बचाव में निगम अफसर त्योहार पर कर्मचारियों के अवकाश पर होने का हवाला देते रहे।

विज्ञापन
Garbage seen scattered in localities and roads in haldwani
सड़क किनारे लगा कूड़े का ढेर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

दिवाली पर्व के दौरान लोग जहां घरों की सफाई में व्यस्त रहे वहीं नगर निगम के कर्मचारियों ने इससे दूरी बनाये रखी। शहर के अधिकांश मोहल्लों व सड़कों पर कूड़ा बिखरा हुआ नजर आया। कई डंपिंग जोनों से तो कूड़ा ही नहीं उठाया गया। वहीं इसके बचाव में निगम अफसर त्योहार पर कर्मचारियों के अवकाश पर होने का हवाला देते रहे।

स्वच्छता का संदेश देने वाली दिवाली पर नगर निगम की ओर से किये गये सफाई के दावों की पोल खुल गई। दीवाली से पहले शहर के तमाम क्षेत्रों में नगर निगम के कर्मचारी सफाई को नहीं पहुंचे। बीते गुरुवार को दीवाली के बाद भी कई क्षेत्रों में सड़कों पर कूड़ा नजर आया। शुक्रवार को क्रियाशाला के पास सड़क से सटी वन भूमि में कूड़ा पड़ा दिखा। वहीं मुखानी खड़िया फैक्ट्री वाली सड़क पर भी कूड़े का ढेर दिखाई दिया। नैनीताल रोड से आवास विकास के बीच ठंडी सड़क की शुरुआत में ही कूड़े से लोगों का स्वागत हो रहा है। वहीं रोडवेज स्टेशन के सामने वाला मार्ग भी कूड़े से पटा रहा। यहां भी कई जगह कूड़ा पड़ा था। गौरतलब है कि नगर निगम प्रशासन ने दीपावली से पहले व बाद में निगम के सभी वार्डाें में विशेष सफाई अभियान चलाने का शेड्यूल जारी किया था। वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि कर्मचारियों के त्योहार मनाने के कारण कुछ स्थानों से कूड़ा नहीं उठा होगा, शनिवार को सभी जगह सफाई कराकर कूड़ा उठाया जाएगा।

विज्ञापन

आफिसर्स कालोनी की सड़क भी कचरे से पटी
दिवाली पर सड़क पर फैली गंदगी की ओर सरकारी अफसरों का भी ध्यान नहीं गया। रोडवेज स्टेशन के सामने स्थित आफिसर्स कालोनी क्षेत्र की सड़क भी कूड़े-कचरे से पटी नजर आई। आफिसर्स कालोनी से चंद कदम दूर एक भूखंड में कूड़ा-कचरा भरा नजर आया। सड़क से गुजरने वाले हर एक की इस पर नजर गई लेकिन अफसरों को यह दिखाई नहीं दिया। खास बात यह है कि यहां वार्ड में तैनात सफाई कर्मचारी रोजाना दो पालियों में ड्यूटी करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सड़कों का कूड़ा आज से उठेगा
हल्द्वानी शहर के कई क्षेत्रों में कूड़ा न उठने की जानकारी लेने पर सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट ने बताया कि त्योहार के मद्देनजर सफाई कर्मचारी छुट्टी पर हैं। इस वजह से कूड़ा नहीं उठा पाया होगा। सहायक नगर आयुक्त ने कहा कि त्योहार निपटते ही कूड़ा उठाया जाएगा। इधर इस संबंध में नगर आयुक्त से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनका फोन नहीं उठा।

घर-घर से उठा कूड़ा
हल्द्वानी शहर में शुक्रवार को वार्डाें से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए नगर निगम के वाहन पहुंचे। इससे त्योहार में लोगों को राहत मिली। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन में त्योहार का असर नहीं दिखा। रोजाना की तरह आज भी वाहन घरों तक पहुंचे और कूड़ा उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed