फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Garbage in populated areas is inviting dangerous predators.

Nainital News: खूंखार शिकारियों को निमंत्रण दे रहा आबादी क्षेत्र में कूड़ा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Garbage in populated areas is inviting dangerous predators.
रामनगर। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) और उससे सटे वन प्रभागों के पास फेंका जा रहा कूड़ा शाकाहारी वन्य जीवों को अपनी और आकर्षित कर रहा है। आवारा जानवर भी इस कूड़े के आसपास मंडरा रहे हैं। इसके चलते बाघ, तेंदुए जैसे वन्यजीव इन जानवरों के शिकार के प्रयास में आबादी की ओर आ रहे हैं। इससे मानव वन्यजीव संघर्ष बढ़ने का खतरा कई गुना तक बढ़ गया है। यह बात वन विभाग के लिए बड़ी चिंता के रूप में सामने आ रही है।
विज्ञापन

पार्क के एसडीओ अमित ग्वासीकोटी ने बताया कि सीटीआर और उससे सटे वन प्रभागों के आसपास तेजी से फेंका जा रहा कूड़ा मानव वन्यजीव आबादी में बुलाने का कार्य कर रहा है। कूड़े में कई बार बचा हुआ खाने पीने का सामान रह जाता है। इसे आवारा जानवर खाने के लिए जंगल के बेहद करीब चले जाते हैं। इसके साथ ही जंगल के शाकाहारी जानवर हिरन, बंदर आदि को नमक पसंद होता है। वह भी कूड़े के चलते सीमावर्ती इलाकों तक आ जाते हैं। इनके शिकार के लिए बाघ और तेंदुए जैसे इनके पीछे आते हैं। चूंकि कूड़ा आबादी क्षेत्र में होता है, लिहाजा यहां पहुंचने वाले बाघ, तेंदुए से कई बार मानव-वन्यजीव संघर्ष सामने आता है।
विज्ञापन


गन्ने की महक हाथी को कर रही आकर्षित
रामनगर। रामनगर वन प्रभाग की कोसी रेंज स्थित नगर वन के आसपास खाने पीने के साथ ही गन्ने के जूस के ठेले लगाए जा रहे हैं। इससे कई बार हाथी गन्ने की महक से आकर्षित होकर इस क्षेत्र में दिखाई देता है। एसडीओ अंकित बडोला ने बताया कि हाथी कई किलो मीटर से चीजों की दुर्गंध को सूंघ लेते हैं। गन्ने की महक आने पर वह आबादी क्षेत्र की ओर रुख कर लेते हैं जो कि खतरनाक है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed