फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Garbage heaps dropped the ranking

शहर में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेरों ने गिराई रैंकिंग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Garbage heaps dropped the ranking
हल्द्वानी में मंडी बाईपास रोड के किनारे फेंका गया कूढ़ा। संवाद
हल्द्वानी। नगर निगम जिन कारणों से अपनी रैंक गिरने की बात कह रहा है वह किसी के गले नहीं उतर रही है। रुद्रपुर नगर निगम के पास भी कंपोस्ट प्लांट, सीवर ट्रीटमेंट प्लांट और नए क्षेत्र में डोर टू डोर कूड़ा गाड़ियां नहीं चल रही हैं। इसके बाद भी रुद्रपुर नगर निगम की रैंक हल्द्वानी से अच्छी है।
विज्ञापन

नगर निगम की सफाई व्यवस्था कोरोना काल के बाद से लगातार बदहाल है जबकि नगर निगम प्रतिमाह करीब 45 लाख रुपये सफाई व्यवस्था, सफाई कर्मियों के वेतन, डीजल, दवाओं में खर्च कर रहा है। मंडी बाइपास और गांधी स्कूल के बगल से सुशीला तिवारी को जाने वाले रास्तों में सैकड़ों टन कूड़ा पड़ा है। इसके अलावा नए वार्डों की मुख्य सड़क भी कूड़ें से पटी पड़ी हैं। निगम के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार नगर निगम के पुराने क्षेत्र में मानकों से अधिक सफाई कर्मी काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

नगर निगम अपनी रैंकिंग गिरने का दोष नए वार्डों में कूड़ा गाड़ियां नहीं चलने, एसटीपी और कंपोस्ट प्लांट नहीं होने की बात कह रहा है। जबकि रुद्रपुर नगर निगम का हाल भी यही है। इसके बाद भी रुद्रपुर नगर निगम की रैंक हल्द्वानी से अच्छी आई है। वह राज्य में तीसरे स्थान पर है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. मनोज कांडपाल का कहना है कि सफाई कर्मी और गाड़ियां नहीं होने के कारण सफाई व्यवस्था नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed