{"_id":"68b4a17d1b993a28a601773b","slug":"ganpati-immersion-took-place-in-garjia-kosi-riverganpati-immersion-took-place-in-garjia-kosi-river-ramnagar-news-c-239-1-ntl1004-108692-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: गर्जिया कोसी नदी में हुआ गणपति विसर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: गर्जिया कोसी नदी में हुआ गणपति विसर्जन
विज्ञापन
फोटो 31 अगस्त 04- गणपति के पंडाल के साथ श्रद्धालु।
रामनगर। नगर की पायते वाली रामलीला परिसर में पांच दिवसीय गणेश उत्सव का समापन रविवार को गणपति की मूर्ति विसर्जन के साथ किया गया। गणपति उत्सव के संयोजक अतुल अग्रवाल ने बताया कि 27 अगस्त को पायते वाली रामलीला में गणेश कथा के साथ गणपति उत्सव का शुभारंभ किया। रविवार को उत्सव का समापन गणपति के विशाल पंडाल को शहर के मुख्य बाजार होते हुए गर्जिया मंदिर ले जाया गया। यहां कोसी नदी में गणपति मूर्ति का विसर्जन किया गया। इस दौरान आशुतोष अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, दिनेश सिंघल, सुनील अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, मधुप गोयल, अंशुल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
पुलिस की यातायात व्यवस्था पर सवाल
गणेश उत्सव के संयोजक अतुल अग्रवाल ने आरोप लगाया कि गर्जिया तिराहे पर पहुंचते ही वहां जाम लगा रहा। गर्जिया पुलिस से जाम को खुलवाने को कहा गया। इस पर पुलिस कर्मियों और आयोजक समिति के बीच नोंकझोंक हो गई। बताया कि जाम के चलते करीब दो घंटे तक वह पंडाल के साथ तिराहे पर खड़े रहे।
गर्जिया में गणेश विसर्जन के चलते हर दिन कई लोग पहुंच रहे हैं। ऐसे में जाम की स्थिति बन रही है। गर्जिया में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। लोगों से सहयोग की अपील की जा रही है। - अरुण कुमार सैनी, कोतवाल, रामनगर।