{"_id":"57d3040c4f1c1b3d3b31b24c","slug":"ganpati-immersion-in-ramnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":" गणेश विसर्जन में श्रद्धालुओ का उमड़ा हुजूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणेश विसर्जन में श्रद्धालुओ का उमड़ा हुजूम
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर।
Updated Sat, 10 Sep 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
रामनगर में गणपति विसर्जन
- फोटो : अमर उजाला
रामनगर। गणपति उत्सव समिति द्वारा पांच दिवसीय गणपति महोत्सव के शुक्रवार को अंतिम दिवस नगर में विशाल गणेश भगवान की शोभा यात्रा निकाली गई। कृष्ण-राधा डांस, फूलों व गुलाल की होली आकर्षण का केंद्र रही। नगर में भ्रमण के बाद गर्जिया मंदिर कोसी नदी मे भगवान गणेश की प्रतिमा को पूजा अर्चना के बाद विसर्जित किया गया। जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की रात भजन संध्या में भी बाहर से आये कलाकारों ने समां बांधकर दर्शको को मंत्रमुग्ध कर दिया। चार दिन तक चले कार्यक्रम के तहत हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओ को पुरस्कृत किया। नगर से भ्रमण के बाद शोभा यात्रा गर्जिया मंदिर पहुंची।
विज्ञापन
जहां पूजा अर्चना के बाद भगवान गणेश की प्रतिमा को कोंसी नदी में विसर्जित किया गया। इस दौरान अतुल अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, देवकी अग्रवाल, पवन जैन, देवेश अग्रवाल, पुनित गोयल, अंकुर अग्रवाल, देवेश सिंघल, मधुप गोयल, राजीव अग्रवाल, विपिन वर्मा, मुकेश जिंदल सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन