{"_id":"614112c48ebc3ec91c3f3932","slug":"ganpati-bappa-morya-next-year-you-will-come-soon-ramnagar-news-hld43797557","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ...
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। गणपति उत्सव समिति की ओर से पांच दिवसीय गणपति महोत्सव के तहत मंगलवार को अंतिम दिवस शोभायात्रा निकाली गई। कृष्ण-राधा नृत्य, फूलों और गुलाल की होली आकर्षण का केंद्र रही। नगर में भ्रमण के बाद गर्जिया मंदिर कोसी नदी में भगवान गणेश की मूर्ति का विसर्जन किया गया।
सोमवार रात भजन संध्या में कलाकारों ने भक्तिगीतों से गणपति बप्पा का गुणगान किया। इस दौरान हुई प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। मंगलवार को नगर भ्रमण के बाद शोभायात्रा गर्जिया मंदिर पहुंची, जहां पूजा अर्चना के बाद भगवान गणेश की मूर्ति को कोसी नदी में विसर्जित किया गया।
इस दौरान अतुल अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, शिवि अग्रवाल, देवकी नंदन अग्रवाल, पवन जैन, देवेश अग्रवाल, पुनीत गोयल, भगीरथ लाल चौधरी, अंकुर अग्रवाल, देवेश सिंघल, सूरज चौधरी, सतेंद्र रावत, बिरजू त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
दूसरी ओर, काशीपुर, जसपुर और बाजपुर से भी श्रद्धालु गणपति विसर्जन के लिए आए। इसके अलावा पीरूमदारा, हल्दुआ, टांडा मल्लू से भी भक्त मूर्ति लेकर गर्जिया मंदिर पहुंचे और कोसी नदी में मूर्ति का विसर्जन किया गया। गर्जिया चौकी प्रभारी मनोज नयाल ने बताया कि सकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।