फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Ganga Aarti started on the banks of Gargi river located at Ranibagh

Nainital News: रानीबाग स्थित गार्गी नदी तट पर शुरू हुई गंगा आरती

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Ganga Aarti started on the banks of Gargi river located at Ranibagh
गंगा आरती का नजारा। - फोटो : गंगा आरती का नजारा।
हल्द्वानी। मेयर गजराज सिंह बिष्ट की पहल पर बृहस्पतिवार से रानीबाग स्थित गार्गी नदी (गौला) के तट पर बृहस्पतिवार शाम से गंगा आरती शुरू हो गई है। पहले दिन बड़ी संख्या में लोगों ने इस सामूहिक आरती कार्यक्रम में हिस्सा लिया। स्थानीय लोगों ने बिष्ट की इस पहल का स्वागत किया है।
विज्ञापन


मेयर बिष्ट ने बताया वर्ष 1993 में गार्गी नदी के तट पर ही उनका जनेऊ संस्कार हुआ था। तभी से मन में था कि जिस तरह से हरिद्वार में गंगा आरती होती है, उसी तरह से यहां गार्गी नदी के तट पर भी गंगा आरती शुरू कराई जाए। उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए उन्होंने रानीबाग में रह रहे लोगों, समाजसेवियों आदि से वार्ता की तो सभी ने इसे अच्छी पहल बताया। उन्होंने बताया कि गर्मियों के सीजन में गार्गी नदी में शाम साढ़े छह बजे और जाड़ों में शाम पांच बजे नियमित रूप से गंगा आरती होगी। पहले दिन गंगा आरती में सचिन साह, प्रमोद तोलिया, पान सिंह मेवाड़ी, मधुकर श्रोत्रिय, अल्का अरोरा, हरिमोहन अरोड़ा, पार्षद शैलेंद्र दानू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed