फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Gang clashes are occurring in Haldwani, but the police say nothing of the sort is happening

Uttarakhand News: हल्द्वानी में हो रहा गैंगों में टकराव, पुलिस ने कहा- ऐसा कुछ नहीं

Tue, 06 Jan 2026 11:09 PM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: गायत्री जोशी Updated Tue, 06 Jan 2026 11:09 PM IST
सार

हल्द्वानी में हाल के मामलों में कुछ युवकों के गैंग से जुड़ने की बातें सामने आई हैं, लेकिन पुलिस का कहना है कि शहर में किसी भी गैंग का ठोस अस्तित्व अभी प्रमाणित नहीं हुआ है।

विज्ञापन
Gang clashes are occurring in Haldwani, but the police say nothing of the sort is happening
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

हल्द्वानी में नितिन हत्याकांड में एक गैंग का नाम सामने आया है। एक जनवरी को रामपुर रोड स्थित होटल में हुए विवाद में इस गैंग के सदस्य के जुड़े होने की बात सामने आई है। इसे मिलाकर अब शहर में तीन गैंग की सक्रियता है। पुलिस भले ही इनके अस्तित्व से इन्कार करे लेकिन इन गैंग के जरिये कुछ युवा समय-समय पर शहर का माहौल बिगाड़ रहे हैं।

विज्ञापन

शहर में गैंग की सक्रियता के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। आखिरी प्रकरण पांच माह पहले छड़ायल में उस समय सामने आया जब कार सवार चार युवकों पर एक गैंग के सदस्यों ने हमला कर दिया। ईंट से वाहन तोड़ा और चारों को अधमरा कर दिया। इस घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गैंग के सरगना को जेल भेज दिया। तब से शहर में खामोशी छाई थी लेकिन बीती एक जनवरी को रामपुर रोड स्थित होटल में कमरे के लिए एक युवक का होटल कर्मी से विवाद हुआ। इसके बाद उस युवक ने खुद को एक गैंग से जुड़ा बताया। पुलिस यदि सही ढंग से जांच करे तो इन गिरोह की असलियत सामने आएगी।

विज्ञापन

इन गैंग के नाम आ चुके हैं सामने

आईटीआई गैंग, छड़ायल गैंग, दरम्वाल गैंग, रेनकोट गैंग

गैंगों के हमले

2022 : शीशमहल के हनुमान मंदिर के निकट दूसरे समुदाय के युवकों को पीटा। सांप्रदायिक रंग दिया।

2023 : कालाढूंगी रोड पर मामूली विवाद में दंपती की पिटाई। पत्नी के सामने पति को अधमरा किया।

2023 : जेल में बंद एक गैंग के सदस्य ने पूड़ी के विवाद में जेल कर्मी को जान से मारने की धमकी दी।

2024 : रामपुर रोड में नहर में कार गिरी। क्रेन बुलाकर निकलवाया। बिना पैसे दिन क्रेन चालक को पीटा।

2024 : एमबीपीजी काॅलेज में डंडे और रॉड से हमला कर एक छात्र को लहूलुुहान किया।

2025 : डिग्री काॅलेज में पार्किंग का ठेका लेकर कार खड़ी करने के मामले में चालक को पीटा।

2025 : छड़ायल में कार सवार युवकों पर कातिलाना हमला।

शहर में किसी भी गैंग का नाम अब तक प्रकाश में नहीं आया है। यदि शहर के अंदर किसी ने भी राहगीर या आमजन के साथ कोई वारदात की तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। - मनोज कुमार कत्याल, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed