{"_id":"57cc7bfe4f1c1b0b5031788e","slug":"ganesh-festival-turned-out-magnificent-vase-trip","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणेश महोत्सव के तहत निकली भव्य कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणेश महोत्सव के तहत निकली भव्य कलश यात्रा
अमर उजाला ब्यूरो, ज्योलीकोट (नैनीताल)।
Updated Mon, 05 Sep 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
कलश यात्रा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पांच दिवसीय गणेश महोत्सव के तहत रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। बाद में भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा हुई। इस दौरान कई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।
सुबह विभिन्न ग्राम सभाओं की दर्जनों महिलाओं ने ज्योलीकोट, गांजा मंदिर होते हुए रामलीला मैदान तक गणेश प्रतिमा के साथ कलश यात्रा निकाली। आचार्य हरीश वारियाल, मार्तंड जोशी, संजय सती के साथ मुख्य यजमान कैलाश जोशी, चंदन साह तथा गोपाल जोशी ने सपत्नीक गणेश पूजा, प्राण प्रतिष्ठा, कलश स्थापना व अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। कलश यात्रा से संपूर्ण वातावरण गणेश भक्ति में डूब गया।
कलश यात्रा में रघु महाराज मौजूद थे। दोपहर बाद राजस्थान से आये सुभाष डांस ग्रुप के सदस्यों ने गणेश वंदना, राजस्थानी नृत्य, शिव तांडव, दिल्ली पब्लिक स्कूल व गेठिया के कलाकारों ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। आयोजन को सफल बनाने में सुरेंद्र कोटलिया, हरगोविंद रावत, भुवन, मोहित, मनोज कांडपाल, पवन बर्गली, शुभम वर्मा, दीपक चौहान व अभिलाष पंत ने सहयोग दिया।