फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Ganesh Chaturthi today, Bappa will be seated in more than seven pandals

Nainital News: गणेश चतुर्थी आज, सात से अधिक पंडालों में विराजेंगे बप्पा

Wed, 27 Aug 2025 12:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 27 Aug 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi today, Bappa will be seated in more than seven pandals
गणेश चतु​र्थी की पूर्व संध्या पर भगवान गणेश की मूर्ति को स्थापना के लिए ले जाते भक्त।   संवाद
हल्द्वानी। गणेश चतुर्थी बुधवार को मनाई जाएगी। गणपति की प्रतिमा की स्थापना के लिए शहर में विभिन्न जगहों पर पंडाल सज गए हैं। अगले 10 दिन तक लोग घरों में भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना और पूजन करेंगे।
विज्ञापन

शहर में रामलीला मैदान, पटेल चौक, बरेली रोड पर हिमालया फार्म और प्राचीन शिव सेवा समिति के अलावा मुखानी, राजपुरा, रेलवे बाजार आदि जगहों पर गणेश जी के लिए पंडाल सजाने का काम शुरू हो गया है। इधर मंगलवार को वैश्य महासभा के पदाधिकारियों ने गणेश महोत्सव के संबंध में पत्रकार वार्ता की। बताया कि हर साल की तरह इस बार भी गणेश जी की मिट्टी की मूर्ति ही स्थापित की जाएगी। अध्यक्ष राम बाबू जायसवाल और महामंत्री तनुज गुप्ता ने बताया कि 2004 में पहली बार गणेश महोत्सव की शुरुआत की थी। हर दिन सुबह पूजन और शाम पांच बजे प्रवचन और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। रात्रि महाआरती के बाद 8:30 बजे प्रसाद वितरण किया जाएगा। दो सितंबर को विशाल भंडारे का भी आयोजन
विज्ञापन

होगा और इसके बाद शोभायात्रा निकलेगी। इस दौरान राजेंद्र अग्रवाल, बद्री प्रसाद, सुशील अग्रवाल, अशोक वाष्णेय, श्रीकांत खंडेलवाल, बिंदेश गुप्ता, भगवान सहाय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed