फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   G-20 Summit Meeting Preparation

जी-20 सम्मेलन के लिए रामनगर तैयार : तीरथ सिंह

Sat, 25 Feb 2023 01:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 25 Feb 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
G-20 Summit Meeting Preparation
रामनगर (नैनीताल)। जी-20 सम्मेलन में लिए रामनगर पूरी तरह से तैयार है और सम्मेलन से रामनगर में विकास को गति मिलेगी। सम्मेलन में आने वाले अतिथियों के सत्कार में कोई कमी ना रहे, इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। लोनिवि गेस्ट हाउस में अधिकारियों की बैठक की और पौड़ी सांसद तीरथ सिंह रावत ने धनगढ़ी पुल प्रकरण में चीफ वाइल्ड वार्डन से फोन पर वार्ता की और मामले का हल निकालने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


अधिकारियों की बैठक में पौड़ी सांसद तीरथ सिंह रावत ने जी-20 सम्मेलन की तैयारी करने के निर्देश दिए। कहा कि जी-20 सम्मेलन के लिए रामनगर पूरी तरह से तैयार है और इस सम्मेलन से रामनगर में सड़कों की दुर्दशा को ठीक किया जाएगा। धनगढ़ी पुल निर्माण में आए व्यवधान को दूर करने के लिए चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन समीर सिन्हा से फोन पर वार्ता की। इसके अतिरिक्त कॉर्बेट निदेशक डाॅ. धीरज पाण्डेय, नेशनल हाईवे अथॉरिटी के सहायक अभियंता कपिल कुमार और स्थानीय प्रशासन की एक टीम गठित की। टीम को प्रकरण का निस्तारण करने और पुल निर्माण के कार्य को गति देने के निर्देश दिए। जल संस्थान, जल निगम व नलकूप के अधिकारियों को लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए पेयजल की व्यवस्था करने को कहा। जल जीवन मिशन के तहत गांवों में पानी पहुंचाने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed