{"_id":"6420a5fc46efa06fe00f1394","slug":"g-20-program-meeting-police-ramnagar-news-c-8-1-94174-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"G20 Summit Ramnagar: विदेशी मेहमानों की सुरक्षा के लिए व्यवस्था चाक चौबंद, रूट रहेगा जीरो जोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
G20 Summit Ramnagar: विदेशी मेहमानों की सुरक्षा के लिए व्यवस्था चाक चौबंद, रूट रहेगा जीरो जोन
Mon, 27 Mar 2023 05:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर (नैनीताल)।
संवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर (नैनीताल)।
Updated Mon, 27 Mar 2023 05:29 PM IST
सार
रामनगर में होने वाली जी-20 की बैठक महत्वपूर्ण है। यहां आने वाले विदेशी मेहमानों की सुरक्षा के साथ-साथ उनकी जरूरतों का ख्याल रखना सबकी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
रामनगर डिग्री कालेज में पुलिस कर्मियों को संबोधित करते आईजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे।
विस्तार
रामनगर में जी-20 की बैठक को लेकर रविवार को रामनगर डिग्री कॉलेज में पुलिसकर्मियों की ब्रीफिंग की गई। आईजी ने ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने की चेतावनी दी।
आईजी कुमाऊं डॉ. नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि पुलिसकर्मियों को ड्यूटी में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं। आईजी ने कहा कि रामनगर में होने वाली जी-20 की बैठक महत्वपूर्ण है। यहां आने वाले विदेशी मेहमानों की सुरक्षा के साथ-साथ उनकी जरूरतों का ख्याल रखना सबकी जिम्मेदारी है।
28 मार्च को विदेशी मेहमान रामनगर पहुंचेंगे। इस दौरान उनका रूट जीरो जोन रहेगा। 29 मार्च को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक सभी वैज्ञानिकों की बैठक होगी। आईजी ने बताया कि 29 मार्च की शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम और गाला डिनर होगा। इसमें प्रदेश की पूरी कैबिनेट और राज्यपाल, मुख्यमंत्री भी मौजूद रह सकते हैं। मीडिया कर्मियों के पास देखने के बाद कार्यक्रम में प्रवेश मिलेगा। करीब दो हजार से अधिक पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को ड्यूटी पर लगाया गया है।