{"_id":"6a1b420d2dc205644e0ad33d","slug":"furniture-showroom-theft-solved-two-arrested-nainital-news-c-8-1-hld1044-775932-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: फर्नीचर शोरूम चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: फर्नीचर शोरूम चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार
Sun, 31 May 2026 01:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 31 May 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। 25 मई की रात बरेली रोड स्थित गोल्ज्यू फर्नीचर इंडस्ट्रीज से हजारों के तार व अन्य सामान चोरी करने की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। घटना में शामिल दो आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद किया है।
एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि शोरूम मालिक मयंक मित्तल ने बृहस्पतिवार को हल्द्वानी कोतवाली में तहरीर दी थी। इसमें कहा कि चोरों ने बिजली की केबल, एसी, विद्युत तार और अन्य बिजली का सामान चुरा लिया था। कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से दो संदिग्धों को चिह्नित किया। इसके बाद बरेली रोड से ही सूर्य प्रकाश मौर्य उर्फ जुल्फी निवासी रिछा, बरेली और दयाल सिंह गड़िया उर्फ धीरज निवासी तौली कपकोट बागेश्वर को पकड़ लिया। आरोपियों ने ने जुर्म कबूल किया है।