फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Furious over the death of the woman, the house was ransacked

महिला की मौत पर भड़के, घर में की तोड़फोड़

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Aug 2021 02:59 AM IST
विज्ञापन
Furious over the death of the woman, the house was ransacked
हल्दूचौड़ (नैनीताल)। बेरीपड़ाव स्थित हिम्मतपुर चौमाल में शुक्रवार को विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत के बाद शनिवार को मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष के घर में हंगामा किया। मारपीट में दो लोग घायल भी हुए। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से लोगों को शांत किया और पुलिस सुरक्षा में विवाहिता का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

दीपा कुंवर (24) का शव शुक्रवार को घर में ही पंखे से लटका मिला था। पोस्टमार्टम के बाद दीपा के शव को परिजन घर लेकर पहुंचे तभी मायके वालों ने हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए मृतका के घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। आरोप है कि उन्होंने घर में रखा टीवी, कूलर, फ्रिज समेत घरेलू सामान को तोड़ दिया। इस दौरान एक महिला और युवक घायल हो गए, जिन्हें पुलिस की सुरक्षा में हल्द्वानी के अस्पताल में भेजा गया। इसके बाद पुलिस की सुरक्षा में मृतका का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

तहरीर मिलने पर करेंगे कार्रवाई
- इस मामले में अभी तक किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस फोर्स तैनात कर दी है। - जगदीश चंद्र, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed