{"_id":"7e85cedf2d9d92a0bdc2834b39cb1d87","slug":"funki-in-dmuwadunga-tube-motor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब दमुवाढूंगा में फुंकी ट्यूबवेल की मोटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब दमुवाढूंगा में फुंकी ट्यूबवेल की मोटर
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Fri, 27 Mar 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मियों की दस्तक के साथ ही एक-एक कर ट्यूबवेल की मोटर फुंकने लगी हैं। 10 दिनों के भीतर ही अब जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा के ट्यूबवेल की मोटर भी फुंक गई, जिससे 10 हजार लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ रहा है।
विज्ञापन
पिछले सप्ताह आजाद नगर के ट्यूबवेल की मोटर फुंकी थी। चार दिन बाद खाम बंगले के ट्यूबवेल की मोटर फुंकी, जो अब तक ठीक नहीं हुई है। गुरुवार को जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा के ट्यूबवेल की मोटर फुंक गई, इससे हल्दीखाल, चौफला, मित्रपुरम, कुमाऊं कालोनी, शिवपुरी, संगम विहार, तल्ला प्लाट, जमरानी कालोनी, गोकुल नगर, मल्ल प्लाट के लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ रहा है।
विज्ञापन
महिलाओं को दो किलोमीटर दूर से सिर पर पानी ढोकर लाना पड़ता है। निवर्तमान ग्राम प्रधान महेश जोशी ने आरोप लगाया कि जल संस्थान की लापरवाही से प्रत्येक वर्ष में तीन बार ट्यूबवेल की मोटर खराब होती है। जोशी ने शीघ्र नलकूप ठीक न होने पर धरना, प्रदर्शन और अधिकारियों के घेराव करने की धमकी दी है।
विज्ञापन
जल संस्थान के अधिशासी अभियंता केसी पांडेय ने कहा कि पाइप और केबिल निकलने के बाद ही पता चलेगा कि मोटर फुंकी है या केबिल कटने या शार्ट होने से ट्यूबवेल नहीं चल पा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में टैंकरों से आपूर्ति कराई जाएगी।