{"_id":"9fd28ba7b3cccae8572d5b23b358cd44","slug":"front-opened-against-psa-bajayumo-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएसए के खिलाफ भाजयुमो ने खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएसए के खिलाफ भाजयुमो ने खोला मोर्चा
ब्यूरो/अमर उजाला,रामनगर
Updated Mon, 13 Apr 2015 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के खिलाफ अब भाजयुमो ने भी मोर्चा खोल दिया है। कार्यकर्ताओं ने स्टेशनरी और कपड़े व्यापारियों से सांठ-गांठ करने का आरोप लगाया है। ग्राम ढिकुली में हुई बैठक में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पब्लिक स्कूलों द्वारा कई स्टेशनरी फर्म एवं कपड़े व्यापारियों से सांठ-गांठ कर सस्ती किताबों और कपड़ों को भारी कीमत पर बेचा जा रहा है।
विज्ञापन
35 सीट वाली बसों में 50 से 55 बच्चों को ठूंसा जा रहा है, जो मानकों के विपरीत है। कार्यकर्ताओं ने शीघ्र व्यवस्था नहीं सुधरने पर एबीवीपी के साथ मिलकर आंदोलन की धमकी दी है। बैठक में नगर अध्यक्ष मदन जोशी, नरेंद्र सिंह बिष्ट, बलदेव सिंह रावत, प्रेम हाल्सी, हेमंत भट्ट, पूरन नैनवाल, विनोद सिंह अधिकारी, बालम राणा, विनोद रावत, तारा सिंह रावत, बसंत नेगी, शलभ बंसल, जीवन सिंह मनराल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन