फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   From the ruling party to the Leader of the Opposition paid tribute on the first memory of former cabinet minister

पूर्व कैबिनेट मंत्री की प्रथम पुण्य स्मृति पर सत्ताधारी पार्टी से लेकर नेता प्रतिपक्ष ने दी श्रद्धांजलि

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
From the ruling party to the Leader of the Opposition paid tribute on the first memory of former cabinet minister
डॉ. इंदिरा हृदयेश की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर हल्द्वानी में आयोजित श्रद्धांजलि सभा के दौरान उन?
हल्द्वानी। पूर्व कैबिनेट मंत्री, नेता प्रतिपक्ष और हल्द्वानी की पूर्व विधायक डॉ. इंदिरा हृदयेश की प्रथम पुण्यतिथि पर उनके योगदान को याद किया गया। श्रद्धांजलि सभा में जुटे पक्ष-विपक्ष के नेताओं ने उनकी राजनीतिक और सांविधानिक कार्यकुशलता पर चर्चा की। किसी ने उन्हें आयरन लेडी बताया तो किसी ने साहित्य का एनसाइक्लोपीडिया कहा।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह उनके आवास के पास स्थित एक होटल में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि इंदिरा हृदयेश की सांविधानिक कार्यकुशलता निराली थी। राजनैतिक जीवन में उनका पथ प्रदर्शन सराहनीय रहा। मेयर डॉ. जोगेंद्रपाल सिंह रौतेला ने कहा कि भले ही राजनीतिक तौर पर इंदिरा जी प्रतिद्वंद्वी रहीं, लेकिन व्यक्तिगत तौर पर हमेशा उन्होंने एक-दूसरे का सम्मान किया। दलीय राजनीति के ऊपर उठकर जनता के लिए किए गए उनके कार्य अभूतपूर्व रहे। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि शहर और यहां की जनता के लिए किए गए मां के कार्य और उनकी स्मृतियां आज भी लोगों को दिलों में हैं। अगर उनकी कार्यशैली पर चलें तो प्रदेश और क्षेत्र निश्चित रूप से विकास करेगा। नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्य ने कहा कि इंदिरा हृदयेश का जाना कांग्रेस के लिए बड़ी क्षति है। इस दौरान पूर्व दायित्वधारी रेनू अधिकारी, भीमताल के पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी, सुमित्रा प्रसाद, सतीश नैनवाल, हेमंत बगड़वाल, राहुल छिम्वाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

व्यापार मंडल ने भी अर्पित किए श्रद्धा सुमन
देवभूमि उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी भी श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे। संगठन प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर ने कहा कि डॉ. इंदिरा हृदयेश ने हमेशा जाति और धर्म से ऊपर उठकर लोगों की मदद की। उनके साथ महानगर अध्यक्ष घनश्याम वर्मा, युवा प्रदेश प्रभारी आफताब हुसैन, प्रदेश सचिव रमेश जोशी, कार्तिक दास, जगजीत सिंह चड्ढा, डॉक्टर बालम सिंह बिष्ट, शंकर जोशी, राकेश बेलवाल, महानगर महामंत्री अजय कृष्ण गोयल, जीवन सिंह कार्की, अवध कृष्ण आदि ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इधर, आश्रय सेवा समिति वृद्धाश्रम परिवार ने विधायक सुमित हृदयेश को पौधा देकर श्रद्धांजलि अर्पित की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed