{"_id":"6b01e2f7bdbf8853720ef98b","slug":"from-pothole-ridden-roads-to-broken-water-supply-lines-even-navigating-the-footpaths-is-no-easy-task-nainital-news-c-8-1-hld1005-871136-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: गड्ढों से भरी सड़क तो कहीं टूटी पेयजल लाइन, फुटपाथ पर भी नहीं आसान राह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: गड्ढों से भरी सड़क तो कहीं टूटी पेयजल लाइन, फुटपाथ पर भी नहीं आसान राह
Sat, 21 Nov 2026 11:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 21 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। सुबह के तीन बजे जब आप बिस्तर पर गहरी नींद में होते हैं, तब आपका पत्र वितरक अमर उजाला आपके घर तक पहुंचाने के लिए सेंटर पर पहुंच चुका होता है। ताकि सुबह चाय की चुस्की के साथ आप अखबार पढ़ सकें और मोबाइल पर वायरल हो रही खबरों की सच्चाई को तथ्यों की कसौटी पर परख सकें। भोर होने से कुछ घंटे पहले शुरू होने वाला पत्र वितरकों का यह सफर आसान नहीं होता। यह रास्ता सिर्फ मंजिल तक पहुंचने का नहीं, बल्कि कई मुश्किलों से गुजरने का भी है। कहीं स्ट्रीट लाइट नहीं होने से गलियों में अंधेरा पसरा है तो कहीं सड़क के गड्ढे अचानक सामने आ जाते हैं। किसी मोड़ पर आवारा कुत्तों का झुंड पीछा करने लगता है। सुबह टहलने और दौड़ लगाने निकलने वाले लोग भी इन्हीं रास्तों से गुजरते हैं। ऐसे में हल्द्वानी की सुबह की तस्वीर दिन के उजाले से काफी अलग नजर आती है।
शनिवार को अमर उजाला कार्यालय में समाचार पत्र वितरकों के साथ हुए संवाद में शहर की ऐसी ही समस्याएं प्रमुखता से उठीं। वितरकों ने अपने-अपने क्षेत्रों का अनुभव साझा करते हुए बताया कि कई रास्तों पर पर्याप्त स्ट्रीट लाइट नहीं होने से सुबह के समय सबसे ज्यादा दिक्कत होती है। अंधेरे में सड़क के गड्ढे, खुले नाले और रास्तों में पड़ी निर्माण सामग्री नजर नहीं आती। ऐसे में दोपहिया वाहन की हेडलाइट के सहारे ही रास्ता तय करना पड़ता है। जरा सी चूक हादसे की वजह बन सकती है। यही स्थिति मॉर्निंग वॉकर और साइकिल सवारों के लिए भी जोखिम पैदा करती है।
पार्क नहीं, सड़कों पर दौड़ने को मजबूर युवा
वितरकों ने बताया कि शहर में लोगों के टहलने और व्यायाम करने के लिए पर्याप्त पार्क नहीं हैं। इसके चलते सुबह बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर टहलने निकलते हैं। सेना में भर्ती की तैयारी करने वाले युवा भी सड़कों पर दौड़ लगाते हैं। वाहनों की आवाजाही और सड़कों की बदहाल स्थिति के बीच उनका दौड़ना जोखिमभरा हो सकता है। वितरकों ने सुझाव दिया कि हर कॉलोनी में एक बड़ा पार्क होना चाहिए, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुविधाजनक जगह मिल सके।
विज्ञापन
आधी सड़कें खुदी, पाइपलाइन टूटने से बह रहा पानी
संजय तिवारी, चंदन राणा, मनोज डालाकोटी, बालादत्त नैनवाल, मनीष सिंह और अभिषेक शर्मा ने बताया कि शहर की कई कॉलोनियों में सड़कें खुदी पड़ी हैं। खुदाई के दौरान कई जगह पेयजल की पाइपलाइनें भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इससे सड़कों पर पानी बह रहा है और आवाजाही में परेशानी हो रही है। खुदी सड़कों और गड्ढों के कारण सुबह के अंधेरे में दोपहिया वाहन चालकों के लिए खतरा और बढ़ जाता है।
सुबह खाली, शाम को फुटपाथ पर चलने की जगह नहीं
अजय जायसवाल, रमेश तिवारी, कृष्णानंद जोशी, श्याम भोज और आकाश ने बताया कि सुबह के समय फुटपाथ खाली नजर आते हैं, लेकिन शाम होते ही इन पर अतिक्रमण हो जाता है। कई जगह तो सड़क तक पर पैदल चलने की जगह नहीं बचती। इससे लोगों को वाहनों के बीच सड़क पर चलना पड़ता है। सुबह के समय आवारा कुत्तों की सक्रियता भी परेशानी बढ़ाती है। कई बार दोपहिया वाहन देखकर कुत्ते पीछे दौड़ने लगते हैं। सुनसान सड़कों पर ऐसी स्थिति में वाहन संभालना और सुरक्षित निकलना मुश्किल हो जाता है।
लेबर कार्ड और पेंशन की सुविधा दिलाने की मांग
संवाद के दौरान समाचार पत्र वितरकों ने अपनी व्यक्तिगत और व्यावसायिक समस्याएं भी रखीं। उन्होंने लेबर कार्ड बनवाने की प्रक्रिया को सुगम बनाने और पात्र वितरकों को पेंशन सुविधा का लाभ दिलाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए जरूरी प्रक्रियाओं में उन्हें कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस अमर उजाला टीम ने आश्वास्त किया कि जल्द ही प्रशासन के सहयोग से अमर उजाला कार्यालय में एक शिविर लगाया जाएगा।