फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Friend sold the house given to him for guarding in haldwani

Haldwani: रखवाली के लिए दिया घर...दोस्त ने फर्जी इकरारनामा बनाकर बेच दिया, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

Wed, 19 Feb 2025 11:24 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 19 Feb 2025 11:24 AM IST
सार

हाथरस निवासी बुजुर्ग ने हल्द्वानी में 33 साल पहले मकान बनवाया। जब रोजगार में घाटा हुआ तो 21 साल पहले दोस्त को देखभाल के लिए घर सौंपकर हाथरस आ गए। पिछले साल लौटे तो दोस्त ने मकान फर्जी इकरारनामा बनवाकर बेच दिया था। मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया।

विज्ञापन
Friend sold the house given to him for guarding in haldwani
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

 

विज्ञापन

यूपी के हाथरस निवासी बुजुर्ग ने तल्ली बमौरी में 33 साल पहले मकान बनवाया। जब रोजगार में घाटा हुआ तो 21 साल पहले दोस्त को देखभाल के लिए घर सौंपकर हाथरस आ गए। पिछले साल लौटे तो उनका मकान, उनका नहीं था। दोस्त ने मां के नाम से फर्जी इकरारनामा बनवाकर उसे बेच दिया था। बुजुर्ग ने थाने के चक्कर काटे, सुनवाई नहीं हुई तो कोर्ट की शरण ली। अब कोर्ट के आदेश के पर हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने बुजुर्ग के दोस्त, उसकी मां और मकान खरीदने वाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हाथरस के सासनी थानांतर्गत जैनपुरी पथवारी मंदिर के पीछे रहने वाले रामनिवास ने हल्द्वानी के तल्ली बमौरी में वर्ष 1992 में उन्होंने घर बनवाया। मकान में रहते हुए उन्होंने कारोबार भी शुरू किया। अचानक व्यापार में घाटा हुआ और वर्ष 2004 में वह अपने घर हाथरस चले गए। तहरीर के अनुसार जाने से पहले उन्होंने मकान की जिम्मेदारी अपने दोस्त विजय पाठक निवासी मल्ला गोरखपुर को दे दी।

विज्ञापन

पिछले साल जब वह लौटे तो मकान में राजबहादुर निवासी तल्ली बमौरी निशांत विहार वार्ड नंबर छह को रहते हुए पाया। राजबहादुर ने बताया कि उन्होंने मकान खरीदा है। कागज निकाला तो पता चला कि फर्जी इकरारनामा बनवाकर यह मकान राजबहादुर को बेचा गया है। मकान में रखा सामान भी गायब था। यह इकरारनामा तीन फरवरी 2004 को बना था। बुजुर्ग ने न्याय के लिए 25 जुलाई 2024 को तहरीर सौंपी और केस दर्ज करने की मांग की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इस पर उन्होंने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने विजय पाठक, उनकी मां राजेश्वरी पाठक और राज बहादुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक से किया जमीन का सौदा, ढाई लाख के मुनाफे में तीसरे को बेचा
मंडल पड़ाव निवासी जसविंदर सिंह ने पत्नी के नाम से ग्राम हरिपुर गंगू में 1332 स्क्वायर फुट का प्लाॅट इकरारनामा के जरिये खरीदा। सौदा पांच लाख में तय हुआ। इकरारनामा उनकी पत्नी और सरोजनी देवी के बीच हुआ था।

तहरीर के अनुसार सरोजनी देवी को चार लाख दे दिए गए और 10 जून 2022 को शेष रकम देकर बैनामा कराना था। तय तिथि पर बैनामा नहीं हुआ। इसी जमीन का सौदा सरोजनी देवी ने साढ़े सात लाख में राकेश कुमार से किया और बैनामा भी कर दिया। जानकारी के बाद जसविंदर ने पैसा मांगा को उसे नैनीताल ऑपरेटिव बैंक का चेक दिया गया जो खाता बंद होने की वजह से बाउंस हो गया। पुलिस ने नहीं सुनी तो जसविंदर सिंह कोर्ट गए। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed