फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Free admission for children up to 12 years

12 साल तक के बच्चों का प्रवेश निशुल्क होगा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Free admission for children up to 12 years
रामनगर वन प्रभाग के सिटी फारेंस्ट का निरीक्षण करते हुए वन संरक्षक पश्चिमी वृत दीप चंद्र आर्य व रा - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट पार्क में जंगल सफारी के लिए आने वाले पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है। अब पर्यटकों के 12 साल तक के बच्चों को कॉर्बेट में निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा। शासनादेश जारी होते हुए कॉर्बेट पार्क मेें इसे लागू कर दिया गया है। पहले बच्चों से पचास फीसदी प्रवेश शुल्क लिया जाता था।
विज्ञापन

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के साथ ही प्रदेश के सभी टाइगर रिजर्वों में अब 12 साल तक के बच्चों को पार्क के अंदर निशुल्क प्रवेश दिए जाने का आदेश सरकार ने जारी कर दिया है। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक नीरज कुमार ने बताया कि उत्तराखंड के टाइगर रिजर्व नेशनल पार्क, वन्यजीव अभयारण्य, कंजर्वेशन रिजर्व, चिड़ियाघर, नेशनल पार्कों में 12 साल तक के बच्चों को निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

शासनादेश मिलने के बाद कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के समस्त पर्यटक जोनों में 12 साल तक के बच्चों को निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा। इससे पूर्व पांच साल तक के बच्चों को निशुल्क प्रवेश दिया जाता था। छह से 12 वर्ष तक के बच्चों से कार्बेट पार्क के किसी भी जोन में भ्रमण पर 25 रुपये डे विजिट के लिए जाते थे और नाइट स्टे के लिए 50 रुपये लिए जाते थे। वयस्कों के लिए डे विजिट के लिए प्रवेश शुल्क 100 व नाइट स्टे के लिए 200 रुपये शुल्क लिया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed